Bollywood Actor Movies: बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जो धड़ाधड़ फिल्में दे रहा है. उनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं और कमाल की बात तो ये है कि इन दिनों उनकी एक नहीं बल्कि तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है. तीनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अपने पैर जमा रखे हैं और कलेक्शन करने में लगे हुई है. आइए जानते हैं कि ये कौन एक्टर हैं और इनकी कौन-कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं?
संजय दत्त की तीन फिल्में
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर सुपरस्टार संजय दत्त हैं. जी हां, संजय दत्त ही वो अभिनेता हैं, जिनकी इन दिनों तीन-तीन फिल्में टिकट खिड़की पर मौजूद हैं. अगर आपको भी इन तीनों फिल्मों के नाम नहीं पता है, तो हम बता देते हैं कि इसमें ‘आखिरी सवाल’, ‘राजा शिवाजी’ और ‘धुरंधर 2’ का नाम शामिल है.
फिल्म ‘आखिरी सवाल’
हाल ही में संजय दत्त की जो फिल्म रिलीज हुई है, वो ‘आखिरी सवाल’ है. इस फिल्म को 15 मई को रिलीज किया गया था. हालांकि, फिल्म पहले दिन से ही उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पा रही है, लेकिन फिर भी टिकट खिड़की पर पैर जमाए हुए है. इस फिल्म का तीन दिन का भारत में नेट कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपये हुआ.
फिल्म ‘राजा शिवाजी’
वहीं, फिल्म का दुनियाभर में ग्रॉस 2.74 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी मौजूद है. इस फिल्म को 1 मई 2026 को रिलीज किया गया था और इसने 17 दिन में भारत में 92.4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को लगभग 3.45 करोड़ रुपये कमाए हैं.
फिल्म ‘धुरंधर 2’
साथ ही अगर तीसरी फिल्म की बात करें तो वो ‘धुरंधर 2’ है, जिसको रिलीज हुए लंबा समय हो चुका है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर द रिवेंज) में संजय दत्त विलेन एसपी चौधरी असलम के रोल में दिख रहे हैं. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और 60 दिन बाद भी धूम मचा रही है.
रिलीज को हुए 60 दिन
इस फिल्म ने 60वें दिन यानी 9वें रविवार को लगभग 84 लाख रुपये कमाए, जो संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के रविवार के कलेक्शन के मुकाबले 4 लाख रुपये ज्यादा है. इस फिल्म ने 60 दिन में भारत में नेट कलेक्शन 1183.34 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है और दुनियाभर में फिल्म 1830 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. संजय की तीन फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है.
यह भी पढ़ें- 3 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जो साढ़े 3 महीने से ओटीटी पर काट रही बवाल, जल्द आएगा दूसरा पार्ट
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines