6 साल और वही तारीख… Sanchita Ugale और Sushant Singh Rajput की उम्र में कितना फासला, क्या दोनों कलाकारों ने झेला दर्द?

Sanchita Ugale, Sushant Singh Rajput: टीवी की एक्ट्रेस संचिता उगाले और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं. दोनों कलाकारों ने छह साल के अंतराल में एक ही दिन सुसाइड कर लिया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.

Sanchita Ugale, Sushant Singh Rajput

Sanchita Ugale, Sushant Singh Rajput. image credit- social media

विज्ञापन

Sanchita Ugale, Sushant Singh Rajput: टीवी की एक्ट्रेस संचिता उगाले और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत दोनों की मौत ही दिन हुई. छह साल के अंतराल के बीच दोनों कलाकारों ने एक ही तारीख यानी 14 जून को सुसाइड कर लिया. दोनों स्टार्स की एक तारीख को हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि दोनों में उम्र का कितना फासला था?

संचिता उगाले की उम्र

संचिता उगाले की उम्र की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी उम्र 22 साल बताई जा रही है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में उनकी उम्र 30 साल भी बताई गई है. इसलिए इसे कंफर्म नहीं माना जा सकता कि उनकी उम्र 22 साल थी या फिर 30, लेकिन रिपोर्ट्स यही दावा कर रही है. साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में संचिता की उम्र 22 से 30 के बीच में भी कही जा रही है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की उम्र

वहीं, अगर सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो उनके निधन के वक्त उनकी उम्र 34 साल थी. सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था. वहीं, अगर संचिता की उम्र 22 साल है, तो सुशांत और एक्ट्रेस के बीच में 12 साल का उम्र का फासला है, लेकिन अगर संचिता की उम्र 30 साल है, तो दोनों में 4 साल का उम्र का फासला है.

दोनों कलाकारों ने झेला दर्द

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और संचिता उगाले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली. साल 2020 में सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और अब साल 2026 में संचिता भी उसी तारीख को दुनिया छोड़ गई. सुशांत को लेकर जहां कहा गया था कि वो इंडस्ट्री के प्रेशर में थे.

पुलिस कर रही जांच

वहीं, अब संचिता को लेकर भी यही कहा जा रहा है, जिससे लोगों को यही लग रहा है कि दोनों कलाकारों ने बेहद दर्द झेला है. हालांकि, अभी संचिता के सुसाइड मामले की जांच पुलिस कर रही है. देखने वाली बात होगी कि अब पुलिस की जांच में क्या सामने आता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ