Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. भाईजान की आने वाली फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच अब सलमान की नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो सुनने में आया है कि सलमान खान कथित तौर पर तेलुगु निर्माता दिल राजू के साथ काम करने वाले हैं.
बड़े पैमाने पर रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, कथित तौर पर जानकारी है कि सलमान खान अब तेलुगु निर्माता दिल राजू के साथ काम करने वाले हैं और उनकी दोनों की साथ में ये पहली फिल्म है, जिसका नाम सामने आ गया है. वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है.
मेकर्स जल्द कर सकते हैं ऐलान
जानकारी की मानें, तो इसे हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है. इस फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा भी नजर आ सकती है. इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जल्द ही सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं, लेकिन अभी इसमें कितना समय लगेगा ये नहीं कहा जा सकता.
फिल्म का कथित टाइटल
गौरतलब है कि सलमान खान की नई पैन इंडियन फिल्म का टाइटल कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ है. हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है. सलमान की ये वही फिल्म हो सकती है, जिसे अब तक SVC63 नाम से जाना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम तय कर लिया गया है, लेकिन अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
कब हो सकती है रिलीज?
इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इसे ईद 2027 पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अभी आधिकारिक रिलीज डेट और टाइटल की पुष्टि सोशल मीडिया अनाउंसमेंट के बाद ही होगी. इसके पहले सामने आई ये जानकारी सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर है.
फिल्म की कास्ट
इस फिल्म में सलमान खान और नयनतारा के अलावा अनिल कपूर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, सागरिका घाटगे और अरविंद स्वामी जैसे कलाकारों के शामिल होने की भी चर्चा है. अब देखना होगा कि मेकर्स इसमें कुछ बदलाव करते हैं या फिर जो जानकारी आई है, वो सही है. अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Toxic को सेंसर बोर्ड ने किया पास, दिया ये सर्टिफिकेट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines