Salman Khan New Look: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक भाईजान की जमकर चर्चा होती है. इस बीच अब दबंग खान का नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और चर्चा में बना हुआ है. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने इसका कनेक्शन SVC63 से जोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?
सलमान खान का हालिया लुक
दरअसल, सलमान खान का नया लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है. अभिनेता अपने हालिया लुक में हैट लगाए नजर आ रहे हैं और साथ ही उनके चेहरे पर मूंछें भी दिखाई दे रही हैं, जिसकी वजह से उनका लुक पहले से काफी अलग लग रहा है. पहले लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब सलमान के इस लुक को यूजर्स ने नोटिस कर लिया है और लोगों ने कयास लगाए हैं कि कहीं सलमान अपने फिल्मी किरदार के ‘मॉन्स्टर’ अवतार को छिपा तो नहीं रहे हैं.
लोगों ने लगाए कयास
गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान को जुलाई में एक रफ और रग्ड काउबॉय लुक में देखा गया था. सलमान ने टेक्सचर वाला काउबॉय हैट, चेक शर्ट और डेनिम पहनी थी. सलमान के इस लुक को भी SVC63 से जोड़कर देखा गया था और अब भाईजान के नए लुक को फिर इसी अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है.
नयनतारा भी हो सकती हैं फिल्म का हिस्सा
इसके अलावा अगर SVC63 की बात करें तो ये फिल्म सलमान खान की फिल्म निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ पहली बड़ी फिल्म है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. जानकारी की मानें, तो इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आने वाली हैं.
एक्शन एंटरटेनर हो सकती है फिल्म
फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं और इसे बड़े स्तर पर एक्शन एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया जा रहा है. वहीं, अगर इस फिल्म के नाम की बात करें तो रिपोर्ट्स में इसका नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक टाइटल या अनाउंसमेंट नहीं आई है. ऐसे में फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है.
कब होगी रिलीज?
वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म को ईद 2027 के आसपास रिलीज करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी मेकर्स की ओर से ऑफिशियल जानकारी के आने का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म पर अब क्या नया और लेटेस्ट अपडेट आता है.
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की वो फिल्म, जो आते ही OTT पर छाई, पहले नंबर पर कर रही है ट्रेंड, आपने देखी?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines