Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बीच अब एक बार फिर से भाईजान चर्चा में आ गए हैं. सलमान खान को मोटा फायदा हुआ है और इसी वजह से उनकी चर्चा भी हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला और क्यों सलमान खान चर्चा में आए हैं?
सलमान खान ने बेचा अपॉर्टमेंट
दरअसल, सलमान खान ने बांद्रा स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. इस अपॉर्टमेंट को 3.5 करोड़ रुपये में बेचा गया है. भाईजान ने साल 2025 में भी इसी इलाके में स्थित अपना एक और अपार्टमेंट बेचा था. सलमान को लेटेस्ट डील से 62 लाख रुपये का फायदा हुआ है. बता दें कि ये प्रॉपर्टी उन्होंने 2015 में खरीदी थी और अब सलमान समंदर किनारे 6 मंजिला रिहायशी टावर बनाएंगे.
2015 में खरीदी थी ये प्रॉपर्टी
मिली जानकारी की मानें, तो सलमान खान का बांद्रा वेस्ट में मौजूद ये अपार्टमेंट उन्होंने साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट की एक रिहायशी इमारत ‘शिव-अस्थान हाइट्स’ में है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड्स के मुताबिक, ये बिक्री 9 जुलाई, 2026 को रजिस्टर हुई थी. खरीदारों ने 21 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया है.
कानूनी ट्रांसफर हुआ पूरा
इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वायर फुट है. इसके अलावा इसमें दो कार पार्किंग की जगह भी है. ट्रांजेक्शन की कीमत के आधार पर, ये डील कारपेट एरिया के हिसाब से लगभग 46,000 रुपये स्क्वायर फुट की बैठती है. डॉक्यूमेंट्स की मानें, तो सलमान खान और खरीदारों ने बाद में 23 जुलाई, 2026 को ट्रांसफर डीड पर साइन किए, जिससे मालिकाना हक का कानूनी ट्रांसफर पूरा हो गया.
सलमान को हुआ फायदा
वहीं, अगर फायदे की बात करें तो सलमान खान को इस अपार्टमेंट से 62 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब सलमान खान ने अपनी कोई प्रॉपर्टी बेची है. जी हां, इसके पहले भी वो अपनी कई प्रॉपर्टीज सेल करके मुनाफा कमा चुके हैं.
यह भी पढ़ें- आते ही छा गया Ramayana का ट्रेलर, 8 घंटे में मिले इतने व्यूज
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines