Bollywood Celebs: साल 2024 से लेकर 2026 तक, बॉलीवुड में ईयर की शुरुआत टेंशन भरी रही है. किसी को धमकी, किसी पर हमला, तो किसी के घर फायरिंग से हिंदी सिनेमा के कलाकारों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है. आज हम आपको बता रहे हैं कि हिंदी सिनेमा में इन तीन साल की शुरुआत में क्या-क्या हुआ? आइए जानते हैं…
2024 से लेकर 2026 तक टेंशन भरी शुरुआत
सलमान खान के घर पर फायरिंग (2024)
साल 2024 की शुरुआत ही हुई थी कि 14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था और इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली थी. सलमान खान को कई बार लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
सैफ अली खान पर हमला (2025)
साल 2025 की शुरुआत के ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि सैफ अली खान पर हमले का मामला सामने आया. दरअसल, 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे एक अनजान व्यक्ति सैफ के घर घुस गया था. घर में घुसा शख्स उनके छोटे बेटे जेह के कमरे में था और नौकरानी से बहस कर रहा था. सैफ अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंचे, तो हाथापाई में घायल हो गए थे. आरोपी ने सैफ पर चाकू से वार किया था.
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग-रणवीर सिंह को धमकी (2026)
अब बात करते हैं साल 2026 की, अभी साल को शुरू हुए सिर्फ एक महीना हुआ है और फरवरी चल रही है, लेकिन रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और रणवीर सिंह को धमकी मिल चुकी है. रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली. इतना ही नहीं इन दोनों के बाद सलमान खान के करीबी को धमकी मिलने की जानकारी सामने आई थी. इसके अलावा हाल ही में पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को भी धमकी मिलने की खबर है.
यह भी पढ़ें- ना रोहित ना रणवीर… अब इस हसीना को मिली धमकी, कौन हैं ये एक्ट्रेस?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines