Salman Khan Mystery Girl: बॉलीवुड के दबंग खान ने अभी अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद हर तरफ सनसनी मच गई है। एक्टर के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो अपनी लव लाइफ को लेकर हिंट दे रहे हैं। दरअसल, अब सलमान खान (Salman Khan) किसी हसीना के साथ नज़र आ रहे हैं। इस लड़की को सलमान के साथ देखकर फैंस को लगने लगा है जैसे एक्टर जल्द ही अपनी शादी या फिर रिलेशनशिप का ऐलान करेंगे। हर कोई ये कह रहा है सलमान भाई शादी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
फैंस ने पकड़ ली Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की चोरी, इस तस्वीर से मिला रिलेशनशिप का हिंट; क्या आपने देखी?
सलमान ने फैंस को किया कंफ्यूज़
दरअसल, सलमान खान ने अब 1 तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए ड्राप की है जिसमें वो एक लड़की के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने वाइट ऑउटफिट में ट्विनिंग की हुई है। सलमान जहां इस तस्वीर में काफी यंग और हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं, उनके साथ खड़ी हसीना का चेहरा नज़र नहीं आ रहा। हालांकि, इन दोनों को ऐसे कम्फर्टेबल देखकर यही लग रहा है जैसे इनका कोई गहरा रिश्ता है। दोनों ने एक-दूसरे से सिर से सिर मिलाया हुआ है। साथ ही एक्टर ने उस लड़की के कंधे पर अपना हाथ भी रखा हुआ है। ऐसे में फैंस अब इस लड़की का फेस देखने के लिए बेताब हो गए हैं।
मैसेज ने फैंस को किया एक्साइटेड
गौर करने वाली एक और बात सामने आई है। इन दोनों के कपड़ों पर एक नंबर लिखा हुआ है,जो है 27/12। इसके अलावा सलमान ने जो इस तस्वीर पर लिखा है उसे पढ़ने के बाद तो फैंस के दिमाग के घोड़े दौड़ने लगे। उन्होंने फोटो पर लिखा, ‘अपने दिल का एक छोटा सा टुकड़ा शेयर कर रहा हूं कल’। ये बात लिखकर सलमान ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। इसके अलावा एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
फैंस का रिएक्शन
ऐसे में फैंस भी खुद को इस तस्वीर पर कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे। अब एक यूजर ने लिखा, ‘सलमान भाई शादी कर रहे हैं।’ तो किस ने लिखा, ‘भाभी आ रही हैं।’ कोई बोला, ‘ये मुझे शहनाज जैसी क्यों लग रही है?’ किसी ने इस मिस्टर गर्ल को पूजा हेगड़े बताया। किसी ने पूछा, ‘भाई की जान?’ एक फैन बोला, ‘भाभी मिल गई भाभी मिल गई।’ इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा, ‘नमस्ते भाभी जी।’ वहीं, कुछ यूज़र्स ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है ये लड़की सलमान खान के लेडी लव नहीं है बल्कि कोई और है। एक सोशल मीडिया यूजर इस मिस्ट्री को सॉल्व करते हुए लिखा, ‘दोस्तों प्लीज, ये भाभी नहीं है। ये हैं उनकी भांजी.. जो फिल्मों में आ रही हैं..।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines