Salman Khan: सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सलमान की इस फिल्म की चर्चा हो रही है. भाईजान के जन्मदिन के खास मौके पर सलमान खान की इस फिल्म के टीजर को भी रिलीज किया गया, जो फैंस को बेहद पसंद आया. इस बीच अब आइए जानते हैं कि क्या सलमान खान ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट पर समय से जाते थे या नहीं?
क्या सेट पर लेट आते थे सलमान खान?
दरअसल, सलमान खान को लेकर ऐसा सुनने में आता है कि वो शूटिंग पर समय से नहीं जाते हैं और सेट पर देर से आते हैं. अब फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि सलमान खान फिल्म के सेट पर ना सिर्फ समय से आते थे बल्कि कई बार उनके सीन ना होने के बाद भी वो सेट पर होते थे.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
अभिनेत्री के अनुसार, सलमान खान समय से सेट पर आते थे. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान अपने काम को लेकर बेहद सीरियस हैं. इसके अलावा वो हर सीन के बारे में सोचते हैं कि कैसे उसे बेहतर बनाया जा सकता है? सलमान खान पूरी टीम को सपोर्ट करते हैं और सभी पर ध्यान देते हैं. साथ ही वो हर सीन को बैठकर देखते भी हैं.
अनप्रोफेशनल कहना बिल्कुल गलत
इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी माना कि सलमान को अनप्रोफेशनल कहना बिल्कुल गलत है. एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान को लेकर जो अफवाहें फैली हुई हैं, वो गलत है और उनका एक्सपीरियंस बेहद अलग रहा है. चित्रांगदा ने कहा कि सलमान खान अपने काम को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं और फिल्म के लिए उनका समर्पण साफ दिखाई देता है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक रियल घटना पर आधारित है. फिल्म का टीजर आ चुका है और इसी के साथ इसकी रिलीज डेट भी रिवील हो गई है. इस फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा. सलमान की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?
यह भी पढ़ें- Y+ सिक्योरिटी के बीच साइकिलिंग करते दिखें Salman Khan, भाईजान के बर्थडे पर फिटनेस देख इम्प्रेस हुए फैंस
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines