Salman khan, Abhinav Kashyap: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्टर की खूब बातें होती हैं. इस बीच अब सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के डायरेक्टर संग अभिनव कश्यप, भाईजान का विवाद बढ़ा हुआ है और ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है.
कौन हैं अभिनव कश्यप?
अभिनव कश्यप की बात करें तो अभिनव एक भारतीय फिल्म निर्देशक हैं. अभिनव को सलमान खान की 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है. अभिनव, मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के छोटे भाई हैं. अभिनव ने ‘बेशरम’ फिल्म का निर्देशन भी किया और ‘जंग’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.
फिल्म ‘दबंग’ के बाद बिगड़े रिश्ते
इसके अलावा अगर अभिनव कश्यप की बात करें तो उन्होंने 2010 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ से डायरेक्शन में कदम रखा था, जो उनकी सबसे बड़ी सफलता रही थी. हालांकि, फिल्म ‘दबंग’ के बाद सलमान खान और उनके परिवार के साथ उनके संबंध खराब हो गए, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता पर करियर खराब करने और धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए थे.
क्या है मामला?
दरअसल, डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई बड़े-बड़े आरोप लगाए थे. भाईजान ने सख्त होते हुए डायरेक्टर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था. इसके साथ ही ऐसे कमेंट्स पर बैन लगाने और 9 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की गई थी. मामला कोर्ट में पहुंचा, तो इस केस में सलमान को राहत मिली है.
कोर्ट ने लगाई रोक
जी हां, 30 जनवरी को मुंबई की एक कोर्ट ने अभिनव कश्यप पर एक्टर और उनके परिवार के खिलाफ ‘अपमानजनक’ बातें कहने या शेयर करने पर अस्थायी रूप से रोक लगाई है. इस मामले में कोर्ट का साफ कहा कि बोलने की आजादी का मतलब ये नहीं होता कि दूसरों के खिलाफ गाली-गलौज या धमकी भरी भाषा को यूज किया जाए या फिर किसी को इसका अधिकार मिल गया है.
यह भी पढ़ें- गदर 3, हमराज़ 2 कब आएगी? Ameesha Patel ने दिया जवाब, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines