Pravina Deshpande Passes Away: बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सलमान खान की को-स्टार रह चुकी प्रवीणा देशपांडे का अचानक निधन हो गया है. प्रवीणा देशपांडे के निधन से हर कोई बेहद दुखी हो गया है. एक तरफ भाईजान की को-स्टार का निधन और दूसरी ओर उनके पिता सलीम खान अस्पताल में हैं. सलमान खान दुखों से घिर गए हैं. सभी प्रवीणा देशपांडे की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
प्रवीणा देशपांडे का निधन
प्रवीणा देशपांडे के परिवार ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी है. इस पोस्ट के सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया. पहले तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि प्रवीणा देशपांडे अब इस दुनिया में नहीं रही हैं, लेकिन यही सच है. प्रवीणा देशपांडे के निधन पर फैंस और यूजर्स शोक जाहिर कर रहे हैं.
सलमान खान के पिता अस्पताल में
गौरतलब है कि प्रवीणा देशपांडे, सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. सलमान खान पहले ही अपने पिता की खराब तबीयत को लेकर परेशान हैं. इस बीच एक और दुख भरी खबर भाईजान को सुनने को मिली है. हालांकि, प्रवीणा देशपांडे के निधन पर अभी उनकी ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. सलमान खान इस वक्त बेहद परेशान हैं.
इमरान हाशमी की सीरीज ‘तस्करी’ में आई नजर
वहीं, अगर प्रवीणा देशपांडे की बात करें तो प्रवीणा देशपांडे को हाल ही में इमरान हाशमी की सीरीज ‘तस्करी’ में देखा गया था. इस सीरीज में प्रवीणा देशपांडे के किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था. इस बीच अब अचानक आई उनके निधन की खबर हर किसी को परेशान कर गई.
कब होगा प्रवीणा देशपांडे का अंतिम संस्कार?
प्रवीणा देशपांडे के परिवार ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसके कैप्शन में उन्होंने जानकारी दी है कि अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि श्रीमती प्रवीणा देशपांडे का 17 फरवरी 2026 को निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे होगा.
मराठी और टीवी की फेमस एक्ट्रेस
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि हिंदू श्मशान घाट, चकाला पारसीवाड़ा, अंधेरी पूर्व में उनका अंतिम संस्कार होगा. अनिरुद्ध, अभिमन्यु, रुचिरा, वीर देशपांडे. बता दें कि प्रवीणा देशपांडे मराठी और टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक थीं.
यह भी पढ़ें- ‘मैं सीता नहीं…’, वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन से कहा ‘मेरे क्या लगते हो’, तो पति युगम ने गलती मान किया चैलेंज
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines