Salman Khan Birthday: सलमान खान का जन्मदिन हो और फैंस भाईजान के दीदार के लिए ना आए. ऐसा भला कैसे हो सकता है? लेकिन इस साल फैंस को सलमान खान की झलक देखने को नहीं मिली है. जी हां, हर साल सलमान खान अपने घर की बालकनी में आते हैं और फैंस उनका दीदार करते हैं. हर साल ये रिवाज फॉलो किया जाता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ और फैंस मायूस नजर आए. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्या वजह है? जो सलमान खान इस बार घर की बालकनी पर नहीं आए?
क्यों बालकनी पर नहीं आए सलमान खान?
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुरक्षा कारणों की वजह से सलमान खान इस बार अपने घर की बालकनी पर आकर बर्थडे नहीं मना रहे हैं. भाईजान के बालकनी में ना आने की वजह से फैंस बेहद निराश नजर आए. हालांकि, लोगों ने सिक्योरिटी रीजन को समझा.
सलमान के घर के बाहर फैंस की भीड़
गौरतलब है कि सलमान खान के बर्थडे से पहले ही उनके घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. भाईजान के जन्मदिन के मौके पर फैंस की ज्यादा भीड़ जमा होने लगी, तो उनके घर की सुरक्षा को बढ़ाया गया. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस फैंस को मैनेज करनी की कोशिश कर रही है.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’
सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ नजर आई और फैंस ने घंटों भाईजान का इंतजार किया, लेकिन अफसोस किसी को सलमान की झलक देखने को नहीं मिली. हालांकि, फैंस को सलमान खान के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज मिला है. जी हां, सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर आज रिलीज किया गया है, जिसमें भाईजान बेहद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर को लोगों ने बेहद प्यार दिया है और इसकी जमकर तारीफ की है. इस फिल्म को 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Harshvardhan Rane को देख बेकाबू हुए फैंस, एक्टर की शर्ट तक खींचीं, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines