Salman Khan Birthday: आज 27 दिसंबर को सलमान खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी भाईजान को जन्मदिन की बधाइयां देने में लगे हुए हैं. इंटरनेट पर सलमान को लेकर तमाम पोस्ट सामने आए हैं. इस बीच अब सलमान खान के बर्थडे पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आ गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सलमान खान का वीडियो वायरल
ये तो सभी जानते हैं कि सुरक्षा कारणों की वजह से सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है. अब अपने बर्थडे पर Y+ सिक्योरिटी के बीच सलमान खान का साइकिलिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सलमान खान के आगे पीछे भारी सुरक्षा देखी जा सकती है और सलमान साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं. भाईजान की फिटनेस के फैंस भी कायल हो गए हैं.
पैप्स ने किया कैप्चर
इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में पैप्स भी सलमान को कैप्चर करने के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भाईजान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस और यूजर्स को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. बता दें कि ये वीडियो सलमान खान के पनवेल स्थित फॉर्महाउस के बाहर का है, जहां पर भाईजान साइकिलिंग कर रहे हैं.
सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
इस वीडियो में सलमान खान की सुरक्षा पूरी नजर आ रही है. गौरतलब है कि सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इसी वजह से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है. सलमान खान को हमेशा ही भारी सुरक्षा के बीच देखा जाता है. सोशल मीडिया पर जब भी सलमान के फोटोज और वीडियो सामने आते हैं, तो भाईजान भारी सुरक्षा के बीच नजर आते हैं.
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’
इसके अलावा अगर सलमान खान की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. आज इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. सलमान खान की फिल्म को लेकर लोगों में कमाल की एक्साइटमेंट देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: बालकनी पर क्यों नहीं आए भाईजान? घंटों इंतजार करते रह गए फैंस
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines