Battle Of Galwan: सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है, जिसकी सोशल मीडिया पर इंडिया में काफी तारीफ की गई. सलमान खान फैंस उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब इसका टीजर देखने के बाद पड़ोसी मुल्क चीन बौखला गया है. वहां के विशेषज्ञों का कहना है कि इस फिल्म में कोई भी फैक्ट्स नहीं है.
दरअसल, ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, भारत और चीन के बीच गलवान झड़प पर बनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में कोई फैक्ट्स नहीं है. उनका कहना है कि इंडियन फिल्में इतिहास को नहीं बदल सकती हैं. चीन मीडिया में विशेषज्ञों के अनुसार, कहा जा रहा है कि कोई भी ड्रामा कितना भी अति उत्साही क्यों ना हो उससे किसी देश (चीन) का पवित्र क्षेत्र कभी भी किसी फिल्म से प्रभावित नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘धुरंधर’ की चौथे सोमवार को हुई अब तक की सबसे कम कमाई, बॉक्स ऑफिस पर थम रहा कलेक्शन?
फिल्म इतिहास नहीं बदल सकती- चीनी विशेषज्ञ
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर को देखकर चीन की ओर से रिएक्शन दिया गया और इसके फैक्ट्स पर सवाल भी उठाए गए. चीनी विशेषज्ञों का कहना था कि बॉलीवुड फिल्में ज्यादातर भावनाओं और मनोरंजन पर आधारित होती हैं. लेकिन कितना भी बढ़ा-चढ़ाकर बनाई गई फिल्म इतिहास नहीं बदल सकती है और ना ही चीन की सेना अपने इलाके की रक्षा करने के इरादे को कमजोर कर सकती है. इसके साथ कुछ चीनी यूजर्स ने फिल्म के फेक्ट्स पर भी सवाल उठाए और कहा कि यह ओवरड्रामैटिक भारतीय फिल्म तथ्यों से बिल्कुल उलट है.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के बेटे Abram Khan का वीडियो, बेटे की परफॉर्मेंस देख खुश हुए किंग खान
LAC विवाद पर क्या कहता है चीन?
वहीं, चीन के अनुसार, गलवान घाटी वास्तवित नियंत्रण रेखा (LAC) के चीनी हिस्से में आती है और वहां चीनी सैनिक लंबे समय से गश्त करते रहे हैं. मंत्रालय की ओर से दावा किया गया कि भारत ने सड़के और ढांचे बनाकर पहले स्थिति बदली और फिर LAC पार करके तनाव वाली स्थिति पैद की. चीन का कहना है कि 15 जून, 2020 को भारतीय सैनिकों ने समझौते का उल्लंघन किया था और फिर LAC पार की थी. पड़ोसी मुल्क की ओर से दावा किया गया था कि चीनी सैनिक उनसे बात करने के लिए गए थे और उन्होंने हमला कर दिया था. जिससे इनके बीच हिंसक झड़प हुई और दोनों तरफ हताहत हुई.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar निकली सबसे आगे! ‘पुष्पा 2’ को पछाड़, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
गलवान वैली में 20 जवान हुए थे शहीद
भारत और चीन के बीच गलवान वैली में 15-16 जून की रात को हिंसक झड़प हो गई थी. इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान मारे गए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्शन के मुताबिक, गलवान में हुई इस हिंसक झड़प में चीन के 38 सैनिक मारे गए थे लेकिन चीन की ओर से इस पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी. इस झड़प के बाद भारत और चीन के रिश्ते में दरार आ गई थी. इसके बाद भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए चीनी कंपनियों पर बैन लगा दिया था.
कब रिलीज होगी सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’?
इसके साथ ही अगर सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज की बात की जाए तो पहले इसे 17 मार्च, 2026 को ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था. लेकिन इस डेट पर ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ को रिलीज किया जाएगा. बड़ा क्लैश को देखते हुए सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. अब ये फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज की जाएगी. इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines