हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक…. बॉलीवुड लगाएगा राजपाल यादव की नैय्या पार, 9 करोड़ रुपये के कर्ज में स्टार्स करेंगे मदद

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव मुश्किलों में घिरे हुए हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर की मदद के लिए आगे आया है. कई स्टार्स ने राजपाल की मदद के लिए हाथ आगे किए हैं. आइए जानते हैं कि किसने-किसने एक्टर की मदद की है?

विज्ञापन
Rajpal Yadav. image credit- social media

Rajpal Yadav: अभिनेता राजपाल यादव मुश्किलों में घिरे हुए हैं. चेक बाउंस केस में एक्टर तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर के साथ खड़ा नजर आ रहा है. हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ने राजपाल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. इस लिस्ट में अब सलमान खान और अजय देवगन का भी जुड़ गया है. जी हां, सलमान और अजय भी राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं.

मैनेजर ने क्या कहा?

दरअसल, राजपाल यादव के मैनेजर ने पुष्टि की है कि फिल्म निर्माता डेविड धवन और उनके अभिनेता बेटे वरुण धवन ने अभिनेता की आर्थिक मदद के लिए संपर्क किया है. वरुण के अलावा सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स ने भी राजपाल की मदद के लिए सपोर्ट किया है.

संकट की घड़ी में सितारों ने की मदद

गोल्डी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हाल ही में मेरी डेविड धवन से बात हुई थी. उन्होंने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. रतन नैन, वरुण धवन कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है. इससे पहले सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने संकट की घड़ी में अभिनेता की मदद की है.

विज्ञापन

मैनेजर ने कुछ कहने से किया इनकार

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जेमट्यून्स म्यूजिक के मालिक संगीत निर्माता राव इंद्रजीत सिंह यादव ने राजपाल यादव को 1.1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है. इसके अलावा राजपाल के मैनेजर से पूछा गया कि क्या तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले एक्टर ने मदद मांगी थी, तो इस पर उनके मैनेजर ने कहा कि वो इस पर कुछ नहीं कहना चाहते.

9 करोड़ का चेक बाउंस मामला

इसके अलावा गोल्डी ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि इस मुश्किल घड़ी में फिल्म जगत एक्टर के साथ खड़ा हुआ है और इसकी सराहना की जानी चाहिए. गौरतलब है कि राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे हुए हैं. इसकी वजह से ही अभिनेता को कोर्ट ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के लिए कहा था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कहां गई राजपाल यादव की जमीनें? किस फिल्म से बर्बाद हुए एक्टर, जानें पूरी कहानी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola