Salim Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान की खराब तबीयत को लेकर हर कोई टेंशन में है. सभी भाईजान के पिता के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. इस बीच अब सलीम खान की अस्पताल में एडमिट होने की वजह सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि सलीम खान को क्या हुआ है?
सलीम खान को क्या हुआ है?
सलीम खान के अस्पताल में एडमिट होने की वजह की बात करें तो पत्रकार विक्की लालवानी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सलीम खान को ब्लड़ क्लोट की समस्या की वजह से अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है. हालांकि, अभी उनकी तबीयत स्थिर है और वो ठीक हैं.
लीलावती अस्पताल में एडमिट सलीम खान
विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सलीम खान को बहुत चक्कर आ रहे थे, जिसके बाद सलमान खान और उनके परिवार ने उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया. इस खबर के लिखे जाने तक, सलीम साहब आईसीयू में थे, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.
परिवार के सदस्य मौजूद
सलीम खान के अस्पताल में एडमिट होने के बाद सलमान खान के अलावा उनके परिवार के कई सदस्य अलवीरा अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और अन्य भी वहां मौजूद थे. हालांकि, परिवार की ओर से उनकी हेल्थ को लेकर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन खबरों के मुताबिक सलीम को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
हिंदी सिनेमा को दिया नया रूप
वहीं, अगर सलीम खान की बात करें तो उन्होंने 1970 के दशक के हिंदी सिनेमा को नया रूप दिया. सलीम ने ‘सीता और गीता’, ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्में दी हैं. वहीं, अगर सलमान खान की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सलमान खान फिल्म की इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के गानों को रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘अगर मुझ पर कोई भी आरोप…’, तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, आते ही दिया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines