Salaar 4th Day Collection: प्रभास की फिल्म सालार (Salaar) भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर तूफान मचा रही है। ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। 90.70 करोड़ की बंपर ओपनिंग के साथ फिल्म ने तहलका मचा दिया था, वहीं अब फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन 42.50 करोड़ रुपए की भारतीय कमाई की जो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से कम है। जवान ने चौथे दिन 80.1 करोड़ की कमाई की थी। 42.50 करोड़ की कमाई के बाद सालार की अब तक 251.60 करोड़ की कुल कमाई हो गई। इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की अगर बात करें तो इसने 450 करोड़ की कमाई की है।
दर्शक को पसंद आई कहानी?
रिपोर्ट के मुताबिक, तेलुगु में इसकी 63.41% की ऑक्यूपेंसी रही, कन्नड़ में 45.48 % तो हिंदी में 35.15 % मलयालम में 34 % तमिल में 23.28% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। प्रशांत नील की तरफ से डायरेक्टड इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और मधु गुरुस्वामी भी लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी को भी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
एनिमल से कितना पीछे है सालार?
इसके साथ ही अगर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल (Animal) की बात करें तो एनिमल रिलीज के 25 वें दिन भी टिकट खिड़की पर धड़ाधड़ नोट छाप रही है। फिल्म ने 25 वें दिन 1.51 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन भारत में 537.68 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं एनिमल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये सिर्फ तीन हफ्तों में 800 के पार पहुंच गया है। भले ही एनिमल का आंकड़ा आसमान छू रहा हो, लेकिन सालार भी इसके आगे जमकर खड़ी है, ऐसे में कभी भी सालार के आंकड़े में फेरबदल हो सकता है। शाहरुख खान की डंकी को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं और इसने कल 22.50 करोड़ की भारतीय कमाई की और वर्ल्डवाइड इसका आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें-Dunki-Salaar में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines