Sajid Khan Passes Away: ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म में निभाया था अहम किरदार, म्यूजिक शो में गेस्ट जज भी बने

Sajid Khan Passes Away: अभिनेता साजिद खान ने हिंदी सिनेमा से ज्यादा अंग्रेजी सिनेमा में सफलता पाई थी। उनका निधन कैंसर की वजह से बीती 22 दिसंबर को हो गया था। पढ़िए उनके सिनेमा करियर के बारे में।

Sajid Khan Passes Away

मदर इंडिया फिल्म में सुनील दत्त के किरदार बिरजू का बचपन निभाने वाले अभिनेता और गायक साजिद खान का कैंसर के चलते निधन हो गया। गरीबी में जन्मे साजिद खान को बाद में फिल्म निर्माता और महबूब स्टूडियोज के संस्थापक महबूब खान ने गोद ले लिया था।

विज्ञापन

साजिद खान का जन्म 21 दिसंबर 1951 को हुआ था। उन्होंने बतौर अभिनेता अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत मदर इंडिया फिल्म से की थी और इसके सीक्वल सन ऑफ इंडिया में मुख्य भूमिका निभाई थी। देश के साथ-साथ विदेशों में भी साजिद ने खूब सफलता कमाई थी।

विज्ञापन

मदर इंडिया साल 1957 में आई थी और तब साजिद का नाम कोई नहीं जानता था। इस फिल्म के लिए उनको 750 रुपये सैलरी मिली थी। महबूब खान और उनकी पत्नी सरदार अख्तर ने जब उन्हें गोद लिया तब उनका नाम साजिद खान रख दिया था।

विज्ञापन

महबूब खान के निधन के बाद गए अमेरिका

1962 में आई फिल्म सन ऑफ इंडिया बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट न रही हो लेकिन साजिद के अभिनय को आलोचकों ने खूब सराहा था। साल 1964 में महबूब खान का निधन हो गया था जिसके बाद सरदार अख्तर ने साजिद को अमेरिका भेज दिया था।

अमेरिका में साल 1966 में आई फिल्म माया ने उन्हें खासी लोकप्रियता दिलाई जिसमें वह जे नॉर्थ के साथ नजर आए थे। फिल्म की सक्सेस के बाद इसी नाम से एक टीवी सीरीज भी बनाई गई थी। इस सीरीज ने साजिद को टीन आइडल बना दिया था।

विज्ञापन

म्यूजिक शो इट्स हैपेनिंग में बने गेस्ट जज

इस दौरान वह दुनियाभर में लोकप्रिय कई मैगजींस के कवर पर भी नजर आए थे। उन्होंने सिंगिंग के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था लेकिन इसमें उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई थी। 1968 में वह टीवी सीरीज द बिग वैली में गेस्ट स्टार के तौर पर नजर आए थे।

वह इट्स हैपेनिंग नाम के एक म्यूजिक वेरायटी शो में गेस्ट जज भी रहे थे। 1970 के दशक की शुरुआत में वह फिलीपींस में भी लोकप्रिय थे। उन्होंने नोरा ऑनोर और विल्मा सैंटोस जैसी यहां की दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ कई रोमांटिक फिल्मों में लीड रोल किए थे।

विज्ञापन

बाद में उन्होंने हिंदी सिनेमा में वापसी करने की कोशिश की थी लेकिन साल 1972 से 1983 के बीच आई उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई थी। उनकी आखिरी फिल्म 1983 में आई हीट एंड डस्ट थी जिसमें उनका एक भी डायलॉग नहीं था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ