Aneet Padda Latest Look: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया से लेकर अनीत की चर्चा सुनने को मिल जाती है. इस बीच अब इंटरनेट पर अनीत को लेकर बातें हो रही हैं कि अनीत पहले से चेंज हो गई हैं और उन्होंने वेट गेन कर लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
लोगों ने नोटिस किया अनीत का बढ़ा वजन
दरअसल, सोशल मीडिया पर अनीत पड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनीत बेहद कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में लोगों ने नोटिस किया कि अनीत का वजन बढ़ गया है और वो अपनी डेब्यू फिल्म के मुकाबले काफी मोटी लग रही हैं. इंटरनेट पर अब लोग इस वीडियो को लेकर चर्चा कर रहे हैं.
क्या बोले यूजर्स और फैंस?
एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि अरे ये तो गोलू-मोलू लग रही है. दूसरे यूजर ने कहा कि अनीत मोटी हो गई हैं. तीसरे यूजर ने लिखा कि अरे यार, अब मेरी क्रश भी मोटी हो रही है. एक अन्य यूजर ने कहा कि पॉपुलैरिटी बढ़ गई है इनकी, इसलिए गोलू मोलू हो रही हैं. एक और यूजर ने कहा कि इतनी जल्दी कैसे मोटी हो गई. इस तरह यूजर्स अब अनीत के लुक को देखकर हैरानी वाला रिएक्शन दे रहे हैं.
फिल्म ‘सैयारा’ में बतौर लीड एक्ट्रेस
गौरतलब है कि अनीत पड्डा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2022 में काजोल स्टारर फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में छोटी सी भूमिका से की थी. इसके बाद साल 2025 में बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई, जो ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही. इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने बेहद प्यार दिया.
फिल्म ‘शक्ति शालिनी’
अब अनीत दिनेश विजान की मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 के 6 सबसे पावरफुल डायलॉग्स, जो थिएटर में मचा सकते हैं बवाल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines