हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Haiwaan को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, फिल्म के रनटाइम से लेकर सर्टिफिकेट तक; जानें डिटेल्स

Haiwaan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज हो रही है?

विज्ञापन
फिल्म 'हैवान' को सेंसर बोर्ड ने किया पास. image credit- Akshay Kumar instagram

Haiwaan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं है. इसलिए लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया है और हरी झंडी दिखा दी है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है और फिल्म का रनटाइम कितना है?

सेंसर बोर्ड ने किया पास

मिली जानकारी की मानें, तो अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए 16 प्लस (U/A 16+) सर्टिफिकेट मिला है, जिसके तहत 16 से ज्यादा उम्र के बच्चे भी इसे देखने सिनेमाघरों में जा सकते हैं. बता दें कि इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्शन द्वारा सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी गई है.

फिल्म का रनटाइम

वहीं, अगर फिल्म के रनटाइम की बात करें तो साथ ही तरण ने ये भी बताया है कि फिल्म ‘हैवान’ का रन टाइम 164 मिनट 7 सेंकड यानी 2 घंटे 44 मिनट और 7 सेकेंड होगा. बतातें चलें कि किसी भी फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने से पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सामने पेश किया जाता है.

विज्ञापन

ट्रेलर पहले ही हो चुका है रिलीज

जब फिल्म बोर्ड के लोगों को दिखाई जाती है, उसके बाद बोर्ड के सदस्य की सहमति के बाद इसे एक रिलीज सर्टिफिकेट दिया जाता है. साथ ही फिल्म का रनटाइम भी तय किया जाता है. वहीं, अगर फिल्म ‘हैवान’ के ट्रेलर की बात करें तो वो पहले ही रिलीज हो चुका है, जो लोगों को पसंद आया था.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसी के साथ अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. फिल्म की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा ये फिल्म सैफ और अक्षय के फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा है.

विज्ञापन

18 साल बाद एक साथ आएंगे नजर

दरअसल, साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने साथ काम किया था. साथ ही दोनों को आखिरी बार किसी फिल्म में साथ देखा गया था. अब फिल्म ‘हैवान’ के जरिए 18 साल बाद ये दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं, जो फैंस के लिए बड़ी बात है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.

यह भी पढ़ें- छुट्टियों पर निकलीं Shraddha Kapoor, किसके साथ बिता रहीं क्वालिटी टाइम? इंटरनेट पर पोस्ट हुआ वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola