बॉलीवुड 2023 खत्म होने वाला है, प्रोफेशनल तौर पर देखा जाए तो कुछ सेलेब्स के लिए साल काफी अच्छा रहा। इसके साथ ही अगर सेलिब्रिटीज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा जैसे कई हस्तियों ने इस साल शादी कर ली, लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे नाम भी हैं, जो अपने रिलेशनशिप को लेकर अफवाहों में थे। आज हम आपको साल 2023 के उन रूमर्ड कपल (Bollywood Rumoured Couples) के बारे में बताते हैं, जो अपने रिलेशन को लेकर लाइमलाइट में बने रहे। उनकी डेटिंग की दास्तां कब और कहां से शुरू हुई?
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे
इन सबमें एक नाम है आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का, आदित्य और अनन्या पांडे लाइमलाइट में तब आए जब दोनों किसी फैशन इवेंट में शो स्टॉपर बने थे और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा
सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा चर्चा में तब आए जब उनके इंस्टाग्राम कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, दोनों को कई इवेंट में भी साथ देखा गया है।
सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल
इन सबमें एक नाम आता है बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल का, दोनों की सोशल मीडिया पर जब कई फोटोज साथ आने लगी तो इनकी डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया ।
शहनाज गिल और राघव जुआल
साथ ही शहनाज गिल और राघव जुआल की कई फोटोज और वीडियोज साथ में आने के बाद, वो भी इस लिस्ट में शामिल हो गए, हालांकि दोनों ने इस बात से इनकार कर दिया है कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ।
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान
इब्राहिम अली खान और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और भाईजान से डेब्यू करने वाली पलक तिवारी के रूमर्त तब उड़ने लगे जब दोनों को कई बार पार्टियों में साथ देखा गया।
इन सबके बीच एक और नाम जो सामने आया है वो है अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य और शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का, कई बार देखा गया है अगस्त्य सुहाना खान को उनकी कार तक छोड़ने जाते हैं, साथ ही अगस्त्य ने सुहाना खान को एक फ्लॉइंग किस भी दिया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
47 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines