Rohit Shetty House Firing Case: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर चार राउंड फायरिंग की घटना के मामले में ताजा अपडेट आया है. इस मामले की जांच के लिए 12 सदस्यीय टीम गठित की गई और दोपहर करीब 2:00 बजे मुंबई पुलिस ने पुणे से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. अब उनकी तस्वीर और पहचान सामने आ गई है.
पुणे से हिरासत में लिए गए आरोपी
अमन आनंद मारोटे (27), निवासी: मावले आली, कर्वेनगर, पुणे
आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19) निवासी: गली नंबर 2, कर्वेनगर, पुणे
सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20) निवासी: फ्लैट नंबर 7, आम्रपाली बिल्डिंग, त्रिमूर्ति अस्पताल के पास, धायरी, पुणे
समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) निवासी: रायकर माला, गुलमोहर सोसायटी, धायरी, पुणे
स्वप्निल बंडू सकट (23) निवासी: अरो वीर्य कामरी, पुणे
शुभम लोनकर ने जिम्मेदारी ली
इसके अलावा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर वाटेंड गैंगस्टर शुभम लोनकर ने ली है. शुभम का एक धमकी भरा मैसेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें उसने और उसके गिरोह ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली.
रोहित शेट्टी के साथ पूरे बॉलीवुड को चेतावनी
इस मैसेज में रोहित शेट्टी को ना केवल उनकी गतिविधियों में दखल ना देने की चेतावनी दी गई है बल्कि पूरे बॉलीवुड को भी धमकी दी गई है. फेसबुक पर जो पोस्ट सामने आया है, उसमें लिखा है कि रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज किया था कि वो उनके काम में दखल ना दें लेकिन वो उनकी बात नहीं समझे, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है.
ये तो सिर्फ अभी ट्रेलर है
इसी पोस्ट में आगे कहा गया कि ये तो सिर्फ अभी ट्रेलर है. अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा.
तैयार रहो, जल्दी मुलाकात होगी
पोस्ट में आगे कहा गया कि बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे तुम्हारा और हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी. तैयार रहो, जल्दी मुलाकात होगी. इस मामले पर अभी तक फिल्ममेकर की ओर से बयान सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- ‘छाती पर गोली चलेगी…’, रोहित शेट्टी के घर पर क्यों हुई फायरिंग? बड़ी वजह का हुआ खुलासा, मिली बॉलीवुड को वॉर्निंग
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines