हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'छाती पर गोली चलेगी…', रोहित शेट्टी के घर पर क्यों हुई फायरिंग? बड़ी वजह का हुआ खुलासा, मिली बॉलीवुड को वॉर्निंग

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया. शेट्टी टावर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और वो फरार हो गए. घटना के वक्त रोहित घर के अंदर ही मौजूद थे. ऐसे में अब फायरिंग की वजह और घटना को अंजाम देने वाले का पता चल गया है.

विज्ञापन
रोहित शेट्टी के घर पर क्यों हुई फायरिंग? (File Photo)

सिनेमा जगत में पिछले कुछ समय से डर का माहौल बना हुआ है. आए दिन किसी ना किसी सेलेब्रिटी के घर या रेस्टोरेंट पर फायरिंग का मामला सामने आ ही जाता है. पिछले साल कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर तीन बार फायरिंग का मामला सामने आया. ऐसे में अब इस साल 2026 के पहले महीने के अंत में ही देर रात को शेट्टी टावर पर कई राउंड फायरिंग की गई. शनिवार की देर रात हुई गोलीबारी में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम केस की जांच कर रही है.

जांच-पड़ताल के बीच रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में अपडेट सामने आया है. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के जरिए शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई नाम शख्स ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उसने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा कि उसने रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज किया था कि वो उनके काम में दखल ना दें लेकिन वो उनकी बात नहीं समझे, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया. पोस्ट में कहा गया कि ये तो सिर्फ अभी ट्रेलर है.

यह भी पढ़ें: Netflix की सबसे महंगी फिल्म, जिसमें इंसान और रोबोट में छिड़ी जंग, 5.9 है IMDb रेटिंग

विज्ञापन

पोस्ट में बॉलीवुड को भी दी चेतावनी

‘राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर और हरमन संधू हम लेते हैं. हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया. इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है. इसको अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी इसकी छाती पर और आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा. बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे तुम्हारा और हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी तुम्हे और जितने भी हमारे दुश्मन हैं. तैयार रहो, जल्दी मुलाकात होगी.’

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक से जुहू इलाके में आए थे. उसने रोहित शेट्टी के घर से थोड़ी दूरी पर बाइक खड़ी की थी, जिसके बाद पैदल चलते हुए शेट्टी टावर तक पहुंचा था. इसके बाद आरोपी ने बिल्डिंग की ओर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार भी हो गए. प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि फायरिंग की वारदात को केवल एक ही शख्स ने अंजाम दिया था. आरोपी ने चार राउंड फायरिंग की थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: The 50: ‘मुझसे भिड़ना नहीं वरना…’, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का दावा- दुबई में बैन है एल्विश यादव की एंट्री

दावे पर नहीं कोई ठोस सबूत- पुलिस

दावा किया जा रहा है कि इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से ली गई. लेकिन, पुलिस का कहना है कि इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस फायरिंग पैटर्न अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग से मेल खाता है? बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में मोडस ऑपरेंडी में समानताएं नजर आ रही हैं. अब इसी एंगल से क्राइम ब्रांच दोनों केस की जांच पड़ताल कर रही है. वहीं, सीसीटीवी में आरोपी चलते हुए फायरिंग करता हुए दिखा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola