Rohit Shetty, Kareena Kapoor: फिल्मी दुनिया और उससे जुड़े किस्सों के बारे में हर कोई जानना चाहता है. कुछ किस्से तो ऐसे हैं, जो आज भी लोगों को नहीं पता. इसलिए बॉलीवुड के किस्सों में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर रोहित शेट्टी ने क्यों करीना कपूर से माफी मांगी थी और क्यों बेबो सबके सामने इमोशनल हो गई थीं? आइए जानते हैं करीना और रोहित शेट्टी से जुड़ा से किस्सा क्या है?
फिल्म ‘गोलमाल 2’ का प्रमोशन करने पहुंची थी करीना
दरअसल, ये बात है उस समय की जब करीना कपूर अपनी फिल्म ‘गोलमाल 2’ के प्रमोशन के लिए एक म्यूजिक रियलिटी शो में गई थी. इस दौरान शो के एंकर ने सरप्राइज देते हुए मंच पर एक सीनियर सीटिजन को पेश किया. शो में व्हील चेयर पर जो शख्स सबके सामने थे, उनके बारे में बताया गया कि ये करीना के दादा राज कपूर के साथी राम प्रसाद गोयंका हैं.
करीना के दादा के साथी
राम प्रसाद गोयंका, करीना कपूर के दादा के बेहद करीब थे और उन्होंने भी करीना कपूर को अपनी गोद में खिलाया है. इसके अलावा राम प्रसाद गोयंका को लेकर बताया गया कि वो करीना कपूर के दादा राज कपूर के साथ बतौर टेक्नीशियन फिल्म ‘आग’ से लेकर ‘सत्यम शिवम सुंदरम्’ तक जुड़े रहे, लेकिन आद बहुत ही मुफलिसी में जिंदगी काट रहे हैं.
करीना ने राम प्रसाद गोयंका को दिया चेक
राम प्रसाद गोयंका की मदद के लिए शो में करीना कपूर के हाथों से उन्हें आठ लाख का चेक दिलवाया जाएगा. इस दौरान करीना बेहद इमोशनल हो गई और उन्होंने आठ लाख का चेक राम प्रसाद गोयंका के हाथों में दिया. अब जैसे ही राम प्रसाद गोयंका को चेक मिला, तो उनके बदन में अलग ही फुर्ती आ गई और वो डगमगाते हुए अपनी व्हील चेयर से उठे और नागिन डांस करने लगे.
बीच में आए रोहित शेट्टी
इस दौरान करीना के साथ मौजूद अजय देवगन, साजिद-वाजिद सभी हैरान हो गए कि आखिर ये क्या हुआ? फिर डांस करते हुए राम प्रसाद ने अपना मेकअप उतारा, तो वहां निकले कॉमेडियन व्रजेश हीरजी. व्रजेश को देखने के बाद करीना कपूर उन्हें मारने के लिए दौड़ी, लेकिन इस दौरान रोहित शेट्टी बीच में आ गए.
रोहित शेट्टी ने करीना से मांगी माफी
इसके बाद रोहित ने बताया कि ये आइडिया था और प्रैंक था. फिर रोहित शेट्टी ने सबके सामने करीना कपूर से माफी मांगी कि उन्हें ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए था. सच जानने के बाद करीना ने भी रोहित को माफ कर दिया. हालांकि, एक्ट्रेस ने कहा कि अच्छा हुआ मैंने व्रजेश के पैर नहीं छुए क्योंकि चेक देने के बाद में तथा-कथित राम प्रसाद गोयंका के पैर छूने जा रही थी.
यह भी पढ़ें- ‘पहले पढ़ाई कर लें…’, स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ वाले बयान पर मैथिली ठाकुर ने किया पलटवार
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines