Madhu Malhotra: सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन हो गया है. मधु मल्होत्रा ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. मधु मल्होत्रा के निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई है. हर कोई दिग्गज अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
सुभाष घई ने जताया दुख
जानकारी की मानें तो मधु मल्होत्रा का निधन 13 मार्च को हुआ है. एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताते हुए फिल्म निर्माता सुभाष घई ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सुभाष घई ने मुध को एक ‘विनम्र’ महिला भी बताया. उन्होंने ‘लंबी जुदाई’ गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि ये पाकिस्तान की सिंगर रेशमा द्वारा गाया एक लोकगीत था.
क्या बोले सुभाष घई?
सुभाष ने आगे कहा कि मुझे पर्दे पर एक ऐसी नार्थ इंडियन एक्ट्रेस की जरूरत थी, जिसकी आंखें चमकती हों और यह गीत अमर हो गया. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. बता दें कि मधु मल्होत्रा ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘रिश्ता कागज का’, ‘कर्ज’, ‘हीरो’, ‘विश्वनाथ’ और ‘कयामत’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए पॉपुलर थीं.
कहां होगा अंतिम संस्कार?
गौरतलब है कि अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का 13 मार्च को मुंबई में निधन हो गया. अभिनेत्री ने 71 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा. अभिनेत्री की शवयात्रा उनके आवास से शाम 4 बजे निकलेगी. इससे पहले दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक उनके घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकेगी.
हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगीं मधु
मधु मल्होत्रा के निधन से सभी दुखी है. सोशल मीडिया पर भी जैसी इस खबर की जानकारी मिली, तो फैंस से लेकर यूजर्स और तमाम सेलेब्स भी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी कर रहे हैं. मधु मल्होत्रा भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग और किरदार हमेशा लोगों के जहन में रहेंगे.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
39 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines