Box Office Collection Report: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज की जाएगी. इसमें 1971 भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को दिखाया जाएगा. देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन ही ब्लॉक सीट के साथ 7.22 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों के बारे में. इसमें अधिकतर ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. देखिए लिस्ट…
स्काई फोर्स (2025)
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पिछले साल गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि, इसकी कमाई पर ढेरों सवाल उठे थे, जिसे फेक तक बताया गया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 112.75 करोड़ तक रहा. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 149 करोड़ का बिजनेस किया.
यह भी पढ़ें: Border 2 में सनी देओल के साथ क्यों नहीं हैं तब्बू? फिल्म प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा
फाइटर (2024)
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर रिलीज किया गया था. इसमें अनिल कपूर भी अहम रोल में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफल बिजनेस किया और बजट से ज्यादा की कमाई की. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 212.73 करोड़ था. इसमें दीपिका और ऋतिक की जोड़ी को काफी फसंद किया गया था.
पठान (2023)
गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर शाहरुख खान स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘पठान’ को रिलीज किया गया था, जिसका थिएटर में महीने भर से ज्यादा जलवा देखने के लिए मिला था. शाहरुख रिपब्लिक डे के बॉक्स ऑफिस किंग कहलाए. उनकी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ की कमाई की थी, जो अभी तक सबसे ज्यादा रही है.
यह भी पढ़ें: 1 मिनट से ज्यादा का होगा ‘धुरंधर 2’ का टीजर, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ होगा सीक्वल का नाम!
पद्मावत (2018)
शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ को साल 2018 में रिलीज किया गया था. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ का बिजनेस किया था.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड्स? रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तांडव
रईस (2017)
इसके साथ ही इस लिस्ट में रिपब्लिक डे के मौके रिलीज हुई शाहरुख खान की एक और फिल्म है, जिसका टाइटल ‘रईस’ है. इसे साल 2017 में रिलीज किया गया था. फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस को देखा गया था. इसका मुकाबला ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ से था और दोनों ही फिल्मों को थिएटर पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 137.51 करोड़ रहा था.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines