Reet Padda Instagram Account: पॉपुलर फिल्म ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रीत की चर्चा हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि रीत ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आलोचना
दरअसल, अनीत की बहन रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर आलोचना की. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा रीत ने फिलिस्तीन में छिड़ी वॉर पर रिएक्शन ना देने के लिए प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा और ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी तंज कसा, जिसके बाद रीत को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.
इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट
सोशल मीडिया पर रीत को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी और लोगों ने उन्हें जबरदस्त ट्रोल कर डाला. इस बीच अब रीत का इंस्टाग्राम अकाउंट भी नहीं शो हो रहा है. गौरतलब है कि पहले रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट किया था और अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया है.
लिंक्डइन प्रोफाइल भी डिलीट
रीत का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च करने पर शो हो रहा है कि सॉरी, दिस पेज इज नॉट अवेलेबल. ऐसा लग रहा है कि रीत ने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया है. हालांकि, ये भी हो सकता है कि रीत ने अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया हो. ना सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि ऐसा कहा जा रहा है कि रीत ने अपना लिंक्डइन प्रोफाइल भी डिलीट कर दिया है.
अनीत ने नहीं दिया रिएक्शन
इसके अलावा अगर रीत की बात करें तो रीत को लेकर कहा जा रहा है कि कथित तौर पर रीत यूरोप में रहती हैं. साथ ही वो पाकिस्तानी व्यक्ति फाजिल अहमद के साथ डेटिंग कर रही है. हालांकि, इसके बारे में ऑफिशियली जानकारी नहीं है. इसके अलावा अगर अनीत की बात करें तो अनीत ने इस मामले पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. देखने वाली बात होगी कि वो कुछ कहती हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें- Manish Malhotra के घर पहुंचा कपूर परिवार, इमोशनल नजर आईं Kareena और Karisma, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
9 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines