हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हम जवान थे…', शिल्पा शेट्टी की वजह से हुआ था अक्षय कुमार का रवीना टंडन संग ब्रेकअप? सालों तक नहीं की थी बात

90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की कथित लव स्टोरी काफी चर्चा में रही है. वहीं, शिल्पा शेट्टी के साथ भी एक्टर के लिंकअप की काफी खबरें रही हैं. अब सालों के बाद रवीना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी की वजह से हुआ था अक्षय कुमार का रवीना टंडन संग ब्रेकअप? (File photo)

90 के दशक में सिनेमा जगत में एक्टर्स अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. किसी की निजी जिंदगी के राज खुले तो किसी के दफन ही हो गए. इसमें कुछ ऐसे भी रहे हैं जो केवल हवा ही बनकर रह गईं. इसी में से एक रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का कथित लव ट्रायंगल भी रहा है. रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि रवीना टंडन का रिश्ता शिल्पा की वजह से अक्षय से टूटा था. इसकी वजह से शिल्पा और रवीना के बीच भी सालों तक मनमुटाव रहा. हालांकि, तीनों में से कभी किसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की. ऐसे में अब कई सालों के बाद रवीना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

इस कथित लव ट्रायंगल की बात को तो कई साल बीत चुके हैं. शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और अक्षय कुमार तीनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. ऐसे में सालों के बाद अपने बीच मनमुटाव को भूल अक्षय, रवीना और शिल्पा साथ में फिल्में भी की. हाल ही में रवीना ने इस पर बात भी की और बताया कि अब वो अच्छे दोस्त हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: 146 मिनट की वो फिल्म, जिसने Dhurandhar को चटाई धूल, Netflix पर बनी नंबर-1, किस पॉजिशन पर रणवीर सिंह की मूवी?

विज्ञापन

रवीना टंडन बोलीं- हम सब जवान थे…

दरअसल, रवीना टंडन जल्द ही अक्षय कुमार संग ‘वेलकम 3’ में नजर आने वाली हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस लंबे समय के बाद स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में अपना एक्सपीरियंस और पुराने विवावद पर रिएक्शन दिया. इस बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब वो दोस्त बन चुके हैं. उनका मानना है कि वो सभी उस समय जवान थे और एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं तो लिंकअप, ब्रेकअप स्वभाविक है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान काला हिरण केस, मामले की सुनवाई से जज ने किया इनकार, नई बेंच करेगी फैसला

विज्ञापन

रवीना टंडन की शिल्पा और अक्षय से हुई दोस्ती

रवीना टंडन सवाल करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में ऐसा कौन है, जिसने लिंकअप, ब्रेकअप या फिर रिश्तों का दौर नहीं देखा? एक्ट्रेस कहती हैं कि आज अक्षय और वो अच्छे दोस्त हैं. शिल्पा को भी उन्होंने अपना दोस्त ही कहा. इस कथित लव ट्रायंगल को रवीना ने दोस्ती का नाम दिया और कहा कि अब तीनों ही जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. वह सभी अपने परिवार बच्चों के साथ खुश हैं.

‘वेलकम 3’ की शूटिंग को लेकर क्या बोलीं रवीना?

इसके साथ ही रवीना टंडन ने ‘वेलकम 3’ की शूटिंग को लेकर भी बात की और कहा कि पूरी टीम के साथ उन्हें बहुत मजा आया. फिल्म बहुत मजेदार रही. उन्होंने कहा कि सबने साथ में काम करके खूब आनंद लिया. एक्ट्रेस ने कहा कि इंसान को बड़ा और समझदार बनना चाहिए और वो एक-दूसरे के लिए खुश हैं. उन्होंने अक्षय के साथ अच्छी दोस्ती साझा करने की बात कही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने जमा कराई 1.5 करोड़ की डीडी, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत

अक्षय संग सगाई की रही थी चर्चा

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खूब चर्चा रही है. बताया जाता है कि रवीना संग अक्षय की सगाई भी चुकी थी. लेकिन फिर बाद में ये रिश्ता टिक नहीं पाया. साल 2001 में उन्होंने ट्विंकल खन्ना के साथ फेरे ले लिए थे. वहीं, रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी के साथ शादी कर ली थी और शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ घर बसा लिया था.

विज्ञापन

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें अक्षय और रवीना के अलावा कई स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके अलावा दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव और अरशद वारसी जैसे सितारे अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola