Rati Agnihotri Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) आज अपना 63 वां बर्थडे मनाने वाली हैं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग करना पसंद था, इस वजह से उन्होंने पढ़ाई करते समय एक्टिंग शुरू कर दी थी। एक्ट्रेस ने पुदिया वरपुकल से बॉलीवुड में डेब्यू किया, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और दर्शकों को बेहद पसंद आई। रति अग्निहोत्री ने एक्टिंग की दुनिया में तो कई जलवे दिखाए हैं और फैंस के दिल में अपनी अलग छाप छोड़ी है, लेकिन इन सबके बीच उनकी निजी जिंदगी थी, जिसमें उन्होंने कई उतार चढ़ाव का सामना किया है। जी हां एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है, चलिए आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े किस्सों के बारें में बताते हैं।
30 साल बाद लिया तलाक
रति अग्निहोत्री ने बिजनेसमैन अनिल वीरवानी से शादी की थी। तीस साल तक लगातर शोषण सहने के बाद उन्होंने तलाक का फैसला लिया, उन्होंने इंटरव्यू में बताया है कि केवल अपने बेटे की वजह से वो इस रिश्ते को बचाना चाहती थी और सब कुछ चुप-चाप सहती रहीं. रति अग्निहोत्री को पिता के निधन के तीन हफ्ते बाद ही शादी करनी पड़ी थी और तब उनके पास अपनी मैरिड लाइफ में एडजस्ट होने के अलावा कोई चारा नहीं था। बता दें एक्ट्रेस का बेटा तनुज विरवानी भी एक्टर है। रति अग्निहोत्री ने अपने शोषण के बारे में बात करते हुए कहा था कि, हद से ज्यादा हिंसा सहने के बाद, मैंने फैसला किया कि मैं अब उस घर में नहीं रह सकती।
बेटे ने की मां की मदद
एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए मैं रात में कार से लोनावला स्थित अपने घर चली गई। मेरा बेटा पुणे में शूटिंग कर रहा था, उसने मुझसे कहा कि जो आपको सही लगे वही करो, रति अग्निहोत्री के लिए आगे उनका बेटा ही था जिसने उन्होंने घर छोड़ने की हिम्मत दी और कहा कि आप जब चाहें अलग हो सकती हैं आप हमेशा मेरी मां ही रहेंगी। रति अग्निहोत्री ने आगे ये भी बताया है कि मैं उन दिनों इतनी टूट चुकी थी कि मेरे पास इतनी हिम्मत नहीं थी मै अपनी बीमार मां को भी देखने जाऊं। इसके बाद रति अग्निहोत्री ने अनिल वीरवानी से 2015 में तलाक ले लिया था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines