Rashmika Mandanna: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर बुरी खबर आ रही है. रश्मिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर रश्मिका के साथ ये हादसा कैसे हुआ?
रश्मिका को लगी चोट
दरअसल, रश्मिका अपनी आने वाली फिल्मों के लिए खूब मेहनत कर रही हैं. इस बीच अब सेट पर रश्मिका को गंभीर चोट लग गई है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें काम रोककर 6 हफ्ते रेस्ट करने को कहा है. जानकारी की मानें तो, एक मुश्किल सीन और डांस सीक्वेंस शूट की प्रैक्टिस करते टाइम उनके साथ एक्सीडेंट हो गया.
कूल्हे की हड्डी में फैक्चर
खबर है कि 31 जुलाई को डांस प्रैक्टिंस के दौरान पैर फिसलने के कारण रश्मिका के कूल्हे में गंभीर चोट लग गई है, जिसकी वजह से अब उन्हें अपना काम रोककर आराम करने के लिए कहा गया है. वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना के कूल्हे की हड्डी में फैक्चर हो गया और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
हिल भी नहीं पा रही थीं एक्ट्रेस
इस दौरान एक्ट्रेस की हालत ये थी कि वो हिल भी नहीं पा रही थीं. जानकारी है कि अस्पताल में डॉक्टर्स ने एक्स-रे और स्कैन करके बताया कि रश्मिका को गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि उनकी थाई (जांग) की मांसपेशी की हड्डी जोड़ने वाली नस (टेंडन) पूरी तरह से अलग हो गई है.
डॉक्टर्स ने दी आराम की सलाह
रश्मिका की चोट को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत शूटिंग रोकने के लिए कह दिया है. जी हां, डॉक्टर्स ने उन्हें पूरे 6 हफ्तों तक कम्प्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है. इस दौरान उन्हें किसी भी तरह का काम या हैवी मूवमेंट करने से साफ मना किया गया है. इतना ही नहीं बल्कि रश्मिका को पूरी तरह फिट होने के लिए एक स्पेशल रिहैब सेशन से भी गुजरना पड़ेगा.
फैंस कर रहे जल्दी ठीक होने की दुआ
जब तक एक्ट्रेस की चोट पूरी तरह भर नहीं जाती और ताकत वापस नहीं आ जाती, तब तक वो काम पर नहीं लौट सकतीं. रश्मिका की चोट की वजह से उनकी आने वाली फिल्मों और एड्स की शूटिंग रोक दी गई है. अब एक्ट्रेस के ठीक होने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा. फैंस भी अभिनेत्री के जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- क्या जल्द खत्म होने वाला है Mirzapur: The Movie के ट्रेलर का इंतजार?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines