Shubrangi Goyal
Read More
---विज्ञापन---
Rashmika Mandana Talks About Slapping Ranbir Kapoor: रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर एनिमल को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन फिल्म को लेकर अभी भी बज बन हुआ है। संदीप वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर दमदार कमाई की है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, (Rashmika Mandana) अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, रणबीर कपूर और बॉबी देओल के किरदार की हर जगह तारीफ हो रही है।
थप्पड़ मारने के बाद खुद को नहीं संभाल पाईं एक्ट्रेस
फिल्म में रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजली का रोल प्ले किया है। कहानी में एक ऐसा सीन आता है, जहां रश्मिका रणबीर को थप्पड़ मारती हैं। उनके लिए रणबीर के साथ ये सीन करना बिल्कुल भी आसान नहीं था, रश्मिका मंदाना खुद इस सीन को करते वक्त फूट-फूट रोईं थीं। रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सीन को लेकर शूट के पीछे की सच्चाई बताई है।
शूट करते वक्त संदीप रेड्डी वांगा की ये बात आई याद
रश्मिका ने इंटरव्यू के दौरान बताया है, संदीप वांगा हमसे बोलते हैं, जब भी कोई सीन करो तो उसे फील करो और मैं इस सीन को करते वक्त बहुत रोई हूं, मैंने रणबीर को थप्पड़ मारा और मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी और मैंने रणबीर से जाकर पूछा तुम ठीक हो। रश्मिका ने बताया वो सीन शूट करते वक्त बहुत परेशान हो गई थीं, फिर उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की बात याद आई कि सीन को करते वक्त बस उसे फील करो उसके बाद एक टेक में पूरा सीन शूट हुआ।
ये भी पढ़ें-ऐसे ही ‘भाभी 2’ नहीं बन गईं Triptii Dimri
‘एक्शन और कट के बीच का कुछ याद नहीं’
रश्मिका बताती हैं, मैं समझ ही नहीं पा रही थी मेरे साथ क्या हो रहा है, वो बताती हैं उन्हें एक्शन और कट बोलने के बीच का कुछ भी याद नहीं था, उनका दिमाग एक दम ब्लैंक हो गया था, वो आगे कहती हैं कि मैं खुद से हैरान थी कि मैंने एक टेक में ये सीन शूट किया। बहरहाल रश्मिका की एक्टिंग उनके फैंस को बहुत पसंद आई है और फिल्म ने 900 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।