Ramayana Runtime: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम्’ का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है, जो लोगों को बेहद पसंद आया है. टीजर को देखने के बाद फिल्म के लिए लोगों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. इस बीच अब फिल्म के रनटाइम को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कितनी लंबी होगी और क्या ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं?
रणबीर कपूर ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर ने LA में हुए राम के अपने लुक के टीजर लॉन्च पर रामायण के दोनों पार्ट्स के स्क्रीनटाइम के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पास लगभग 6 घंटे का फुटेज है. फिल्म के पार्ट 2 की कुछ शूटिंग अभी बाकी है. इसलिए दोनों फिल्मों का रनटाइम शायद 3 घंटे से ज्यादा हो सकता है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम?
रणबीर ने आगे कहा कि हमारे पास 6 घंटे के एपिक विज़ुअल्स, एपिक एक्शन सीक्वेंस और इमोशंस हैं. हालांकि, अभी फिल्म के रनटाइम को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता और इसका फाइनल रनटाइम कितना होगा ये सेंसरशिप के बाद ही पता लगेगा. वहीं, अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 4 घंटे के करीब का है.
क्या टूटेगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के रनटाइम की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट (229 मिनट) है. हालांकि, रणबीर की फिल्म का रनटाइम इससे कम ही बताया जा रहा है. अगर फिल्म ‘रामायणम्’ का यही रनटाइम रहेगा, तो ये फिल्म ‘धुंरधर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी क्योंकि ये फिल्म 4 घंटे के करीब की है, लेकिन अब फाइनल रनटाइम का इंतजार है.
कब होगी रिलीज?
इसके अलावा अगर फिल्म ‘रामायणम्’ की बात करें तो इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की हर एक छोटी चीज पर बेहद गौर की जा रही है और इस पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है. वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को दिवाली 2026 (पार्ट 1) और दिवाली 2027 (पार्ट 2) रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- बीच इवेंट में क्यों चीखकर भागी Sunanda Sharma, आखिर क्यों कैंसिल हुआ सिंगर का शो?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines