Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज आया है. एक्टर से करोड़ों रुपये की मांग की गई है. पुलिस ने भी इस धमकी की पुष्टि की है. हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को धमकी मिली थी. रोहित के बाद अब रणवीर सिंह को ये धमकी मिली है. रणवीर सिंह को मिली इस धमकी के बाद अब बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर भी टेंशन बढ़ गई है.
मुंबई पुलिस ने जांच की शुरू
मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह को एक अज्ञात नंबर से वॉइस मैसेज आया है. इस मैसेज में रणवीर से साफ तौर एक्सटॉर्शन की मांग की गई है. धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की मांग की है. मैसेज मिलते ही रणवीर की टीम ने तत्काल मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग
पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और अब वो इस मैसेज भेजने वाले को खोज रही है, जिसके लिए तकनीकी तरीकों से जांच चल रही है. इसके अलावा पुलिस ये भी जांच कर रही है कि क्या इस धमकी के तार रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी से जुड़े हैं या फिर ये एक अलग मामला है. इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही लगेगा.
हिंदी-मराठी मिक्स भाषा का यूज
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रणवीर सिंह को जो धमकी भरा मैसेज आया है उसमें साफ कहा गया है कि अपनी हरकतें बंद कर दो वरना रोहित शेट्टी जैसा हाल होगा. इस वॉइस नोट की आवाज पराया लग रही है. इतना ही नहीं बल्कि इसमें हिंदी-मराठी मिक्स भाषा को यूज किया गया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम
धमकी मिलने के बाद एक्टर ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है और वो अपने घर पर हैं. गौरतलब है कि हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था. इस गोलीबारी ने हर किसी को हैरान कर दिया था. मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम की चर्चा थी. रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- 33 साल बाद बड़ा खुलासा, Divya Bharti की मौत पर करीबी का शॉकिंग दावा, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines