Ranveer Singh, Pawan Kalyan: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह और पवन कल्याण आमने-सामने हैं. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण की मूवी ‘उस्ताद भगत सिंह’ दोनों ही टिकट खिड़की पर हैं. दोनों फिल्मों में पहले दिन ही कमाल की टक्कर हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बाजी पवन की फिल्म ने मारी. इस बीच चर्चा हो रही है कि दोनों स्टार्स के पास कितनी दौलत है? आइए जानते हैं…
रणवीर सिंह की नेटवर्थ
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर 400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. जी हां, उनकी ज्यादातर कमाई फिल्मों से होती है और वो ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी कमाई कर लेते हैं. फिल्मों के लिए उनकी फीस की बात करें तो वो 30 से 50 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं, जो रिपोर्ट्स के आधार पर है.
दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह के पास मुंबई के बांद्रा के सागर रेशम में एक लग्जरी क्वाडप्लेक्स है, जिसकी कीमत 119 करोड़ बताई जाती है. साथ ही अलीबाग में उनका 22 करोड़ का हॉलिडे विला भी है और प्रभादेवी और मुंबई के अन्य इलाकों में भी उनकी संपत्तियां हैं. वहीं, अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी दीपिका पादुकोण से हुई है.
तगड़ी कमाई करती हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में आती हैं. दीपिका ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. इतना ही नहीं बल्कि दीपिका ही एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने 3 एक हजार करोड़ी फिल्में दी हैं. दीपिका का अपना एक अलग और तगड़ा फैनबेस है.
पवन कल्याण की नेटवर्थ
वहीं, अगर साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बात करें तो वो 165 करोड़ के मालिक हैं. पवन के पास 118.36 करोड़ की अचल संपत्ति और 46.17 करोड़ की चल संपत्ति है. पवन की इनकम का सबसे बड़ा सोर्स उनकी फिल्में हैं. इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और अन्य इन्वेस्टमेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं.
शानदार प्रॉपर्टीज
बता दें कि पवन कल्याण का हैदराबाद के जुबली हिल्स पर एक आलीशान बंगला है. इस बंगले की कीमत 15 करोड़ बताई जाती है. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा हैदराबाद, विजयवाड़ा और बेंगलुरु में भी उनकी शानदार प्रॉपर्टीज हैं. साथ ही उनके पास एक फार्महाउस भी है.
पवन कल्याण की वाइफ
इसके अलावा अगर पवन की पर्सनल लाइफ पर जाएं, तो पवन कल्याण ने लाइफ में 3 शादियां की है. उनकी तीसरी पत्नी का नाम अन्ना लेझनेवा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अन्ना का सिंगापुर में होटल बिजनेस है, जिससे वे करोड़ों कमाती हैं. बता दें कि रिपोर्ट्स के आधार पर और इन आंकड़ो को हिसाब से रणवीर से पास ज्यादा दौलत है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar का वो सीन, जिसके शूट के बाद फूट-फूटकर रोए थे रणवीर सिंह
संबंधित खबरें
'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines