Dhurandhar: The Revenge Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कल यानी 19 मार्च को रिलीज के लिए एकदम तैयार है. आज 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू था. फिल्म के पेड प्रीव्यू को लेकर भी तगड़ा बज था और सोशल मीडिया पर फिल्म के तगड़े रिएक्शन सामने आए है. इंटरनेट पर आए लोगों के रिएक्शन और और सोशल मीडिया पर यूजर्स के अनुसार ये एक शानदार मास्टरपीस फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार है.
पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग में बवाल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर सालों बाद किसी फिल्म के लिए इतनी हाइप देखने को मिली है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू और एडवांस बुकिंग मे भी गदर मचाया हुआ है. गौरतलब है कि फिल्म के पेड प्रीव्यू के टिकट महंगे थे, लेकिन फिर भी लोगों में इसको लेकर तगड़ा क्रेज देखने को मिला है और दर्शकों ने फिल्म देखी है.
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इस बार फिल्म में ना सिर्फ बदला दिखाया गया है बल्कि जसकीरत सिंह रंगी कैसे हमजा अली मजारी बना, कैसे उसकी ट्रेनिंग हुई इस सबको बेहद डिटेलिंग के साथ दिखाया गया है. कुल मिलाकर आदित्य धर ने अपनी इस फिल्म में पाक की राजनीति, वहां कैसे आतंकवाद की ट्रेनिंग होती सब चीज को खोलकर दिखाया है, जो किसी को भी इम्प्रेस कर सकता है.
कैसी है स्टार्स की एक्टिंग?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ मे ना सिर्फ रणवीर सिंह बल्कि उनके अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी के अलावा अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में हर किसी की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और सबने बेहद कमाल का काम किया है. हर कोई अपने किरदार में फिट नजर आ रहा है.
राइटिंग और डायरेक्शन कैसा है?
इस फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन की बात करें तो लोगों के रिएक्शन देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि आदित्य की राइटिंग और डायरेक्शन किसी ‘धुरंधर’ से कम नहीं है. फिल्म के लिए आदित्य की जितनी तारीफ की जाए कम है, क्योंकि आदित्य ने कमाल की मिसाल पेश की है.
कैसी है फिल्म?
सोशल मीडिया पर आए लोगों के रिएक्शन से साफ पता लगता है कि ये एक कमाल की फिल्म है और इसे हर किसी को थिएटर में देखना चाहिए. ये एक कमाल की फिल्म है, जो पहले फ्रेम से अपना मूड बता देती है और दर्शकों को आखिर तक कुर्सी की पेटी तक बांधकर रखती है. रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने मचाया गदर, क्रैश हुआ X, रिलीज से पहले ही Ranveer Singh की फिल्म का तांडव
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines