Dhurandhar Box Office Collection in Japan: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, लेकिन फिल्म जापान में अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है. मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म जापान में भी अच्छा कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म का जापानी बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है?
जापान में नहीं चला जादू
भारत में करोड़ों का कारोबार करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ जापान में 1000 दर्शक भी नहीं जोड़ पाई, जो बेहद बड़ी बात है. दरअसल, इस फिल्म को 10 जुलाई को जापान में रिलीज किया गया था. फिल्म को देशभर में लगभग 80 स्क्रीन मिली, लेकिन फिल्म का जादू नहीं चल सका.
1000 लोगों ने भी नहीं देखा
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को पहले दिन सिर्फ 900 लोगों ने ही फिल्म देखा है, जो उम्मीद से बेहद कम है. हालांकि फिल्म का प्रमोशन जापान में काफी जोर-शोर से किया गया था, लेकिन लोगों पर इसका भी कोई असर नहीं हुआ. इतना ही नहीं बल्कि कम कलेक्शन की वजह से ये फिल्म अब जापान में सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बन गई है.
कई फिल्में हुई हैं रिलीज
गौरतलब है कि जापान में बीते वक्त में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें ‘आरआरआर’, ‘साहो’, ‘पुष्पा 2’,‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इन फिल्मों में सिर्फ दो फिल्में ‘आरआरआर’ और ‘साहो’ ही ऐसी फिल्में हैं, जो अच्छी ओपनिंग कर पाई हैं. बता दें कि कुछ महीनों पहले ‘पुष्पा 2’ को भी जापान में रिलीज किया गया था, लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.
जापानी दर्शकों ने नकारा
इतना ही नहीं बल्कि इसके प्रीमियर पर खुद अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ जापान पहुंचे थे, लेकिन फिर भी ‘पुष्पा 2′ सफल नहीं हो पाई थी. अब ऐसा ही हाल ‘धुरंधर’ का हुआ है. करोड़ों कमाने वाली इस फिल्म को जापानी दर्शकों ने रत्ती भर भी भाव नहीं दिया है, जो इसकी असफलता का सबसे बड़ा कारण बना है. वहीं, अगर ‘धुरंधर’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 1307 करोड़ रुपये का टोटल ग्रॉस कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें- 148 मिनट की वो फिल्म, जिसे थिएटर में नहीं मिला भाव, OTT पर आते ही काटा बवाल
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
4 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
6 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
17 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
18 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
20 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
22 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines