Dhurandhar 2 Day 1 to 10 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 11वां दिन है और इसने 10 दिन में टिकट खिड़की पर कमाल की कमाई की है. इस बीच अब जान लेते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने इन 10 दिनों में कितना-कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ का 1 से 10 दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक से दस दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने डे जीरो पर 51.60 करोड़ रुपये, फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 121.03 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 96.76 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 135.15 करोड़ रुपये, चौथे दिन 137.43 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 77.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
फिल्म की कमाई
वहीं, अगर फिल्म के 6वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 67.73 करोड़ रुपये, 7वें दिन 58.35 करोड़ रुपये, 8वें दिन 59.49 करोड़ रुपये, 9वें दिन 49.90 करोड़ रुपये और 10वें दिन 75.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 778.77 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म की कमाई के ये आंकड़े sacnilk की रिपोर्ट के आधार पर हैं. फिल्म ने 9वें दिन सबसे कम कलेक्शन किया है.
11वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को भी बेहद शानदार कमाई की है. फिल्म की 10वें दिन की कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को चौथी बार सेंचुरी मार सकती है. हालांकि, इसका पता फिल्म की 11वें दिन की टोटल कमाई आने के बाद ही लगेगा.
फिल्म मार सकती है सेंचुरी
वहीं, अगर फिल्म की 11वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रविवार को दोपहर 4 बजे तक 42.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के दोपहर के कलेक्शन की पकड़ बेहद मजबूत है. इसलिए ये 11वें दिन भी 100 करोड़ के आंकड़े तक जा सकती है. अब देखने वाली बात होगी कि ये कितना कलेक्शन करेगी.
यह भी पढ़ें- Reet Padda ने क्या सच में डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट? Dhurandhar 2 को लेकर दिया था विवादित बयान
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines