Dhurandhar 2 Day 3 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ तीन ही दिन हुए है, लेकिन ये टिकट खिड़की पर नोटों की सुनामी ले आई है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस बीच इस फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
तीसरे दिन की कमाई
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को 113.00 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) की कमाई की है. हालांकि, अभी ये शुरुआती और अनुमानित नंबर है और इनमें बदलाव हो सकता है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 113.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
टोटल कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि इस फिल्म ने आज हिंदी भाषा में 105 करोड़, तमिल भाषा में 2.95 करोड़, कन्नड भाषा में 1 लाख और मलयालम भाषा में 4 लाख और तेलुगु भाषा में 5 करोड़ की कमाई की है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 404.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 339.27 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 501.04 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की है. ये फिल्म लगातार तगड़ी कमाई कर रही है और इसकी कमाई की रफ्तार कह रही है कि ये कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाकर ही दम लेगी.
लोगों को पसंद आ रही फिल्म
हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी. फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है. फिल्म के इस पार्ट को लोगों को बेसब्री से इंतजार था और इसका अंदाजा इसके कलेक्शन से लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Eid Ul Fitr 2026: पिता सलीम खान संग सलमान ने किया फैंस का दीदार, ईद पर लोगों को मिला खास तोहफा
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
8 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
12 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
18 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines