Netflix Trending Film: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो करीब 8 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को अब फिर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है, जो आते ही ट्रेंड करने लगी है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘पद्मावत’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ है. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर आई, तो इसने कमाल कर दिया और बेहद शानदार कलेक्शन किया.
फिल्म का कलेक्शन
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 570 करोड़ रुपये से ज्यादा (लगभग $68 मिलियन) की कुल कमाई की थी. अपने शानदार कलेक्शन से फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई थी. वहीं, फिल्म के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में नेट कलेक्शन लगभग 300 करोड़ रुपये से ज्यादा किया था.
फिल्म का बजट
इसके अलावा अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म को बनाने में 215 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आई थी. अब फिल्म नेटफ्लिक्स पर फिर से रिलीज की गई है और ये ओटीटी पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को फिर से लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
हिंदी के अलावा तेलूगु और तमिल में भी अवेलेबल
फिल्म की कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में अदिती राव हैदरी, शाहिद कपूर, अनुप्रिया गोएंका जैसे स्टार्स नजर आए थे. ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ओटीटी पर ना सिर्फ हिंदी बल्कि तेलूगु और तमिल में भी अवेलेबल है. अगर आपने भी ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda का शादी के बाद खुल्लम-खुल्ला रोमांस, वीडियो देख फैंस भी हुए इम्प्रेस
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 days ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
2 days agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines