Mardaani Dreaded villain: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी बीच फिल्म का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया है, जिसमें रानी की दमदार वापसी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन, उन पर अम्मा का किरदार भारी पड़ता दिखा है, जिसे मल्लिका प्रसाद ने प्ले किया है. उनका खौफनाक रूप देखकर लोगों की इसमें दिलचस्पी काफी बढ़ी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस फ्रेंचाइजी के खतरनाक विलेन के बारे में.
ताहिर राज भसीन बने थे ‘मर्दानी 1’ में विलेन
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज किया गया था, जिसके जरिए रानी का पहली बार एक्शन अवतार देखने के लिए मिला था. इसमें बतौर विलेन ताहिर राज भसीन को देखा गया था, जो करण ‘वॉल्ट’ रस्तोगी एक किंगपिन बने थे. वह दिल्ली की लड़कियों की अगवाह करके उनके साथ दुष्कर्म कराता था. साथ ही ड्रेग्स की भी तस्करी करती थी. ताहिर का इसमें एक इंटेंस रोल था, जिसमें वो रानी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए थे. उन्होंने अपने किरदार के जरिए लोगों का दिल तक दहला दिया था. इसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई था. इसके बाद वह ‘छिछोरे’ और ’83’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे.
यह भी पढ़ें: ‘कहने के लिए कुछ नहीं…’, देओल फैमिली संग रिश्ते पर बोलीं हेमा मालिनी, बताया क्यों नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
‘मर्दानी 2’ में विशाल का किरदार देख सहम उठे थे दर्शक
इसके साथ ही रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ की बात की जाए तो इसमें विशाल जेठवा ने विलेन का रोल प्ले किया था. उनके किरदार ने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया था. उनका किरदार लड़कियों को किडनैप करता और रेप के बाद मर्डर कर देता था. इसकी कहानी 21 साल के शिव प्रसाद यादव की थी, जो कि साइको होता है. वो लड़कियों का रेप करके उनका मर्डर करता फिर काटकर नाली में फेंक देता. बाद में शिवानी शिवाजी रॉय ने उसे पकड़ने का जिम्मा लिया था, जिसने उन्हें भी थका दिया था लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म में मजबूती दिखाते हुए उसे पकड़ा था.
विशाल के करियर में ‘मर्दानी 2’ ने बड़ा रोल प्ले किया और इसके बाद उन्हें ‘टाइगर 3’ जैसी बड़ी फिल्म सलमान खान के साथ ऑफर हुई थी. हाल ही में वो नीरज घेवान की ‘होमबाउंड’ में भी नजर आए. उनकी इस फिल्म को ऑस्कर्स 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. ये उनके करियर का बड़ा जंप साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियां, 3 महीने… चाइल्ड ट्रैफिकिंग से बड़ा केस, फिर ‘मर्दानी 3’ बनीं रानी मुखर्जी
‘मर्दानी 3’ में अम्मा की दहशत
अब रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ में अम्मा की दहशत देखने के लिए मिल रही है, जिसे मल्लिका प्रसाद ने प्ले किया है. फिल्म के ट्रेलर से उनकी पहली झलक ने लोगों को इतना इंप्रेस किया है कि वह इसके लिए एक्साइटेड हो गए हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया था. मल्लिका पिछले कई सालों से थिएटर से जुड़ी हुई है. उन्हें नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘किलर सूप’ में भी देखा जा चुका है, जिसमें मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा को देखा गया था.
संबंधित खबरें
बॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
43 mins ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
10 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
18 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
19 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
20 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
21 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines