Rani Mukerji Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की खूब चर्चा हो रही है. रानी भी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और लगातार अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगी हुई है, लेकिन इस बीच अब रानी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
फिल्म ‘मर्दानी 3’
दरअसल, रानी मुखर्जी फिल्म ‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान एक्ट्रेस खुलकर महिलाओं के मुद्दों पर बात कर रही हैं. हालांकि, अब रानी ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में रानी ने कहा कि एक घर में रहने वाले कपल में बराबरी होनी चाहिए.
क्या बोलीं रानी?
रानी ने कहा कि अगर मर्द अपनी आवाज तेज कर सकता है, तो महिलाओं को भी चिल्लाकर बात करनी चाहिए. बेटे का बिहेवियर उसके पिता के बिहेवियर पर बेस्ड होता है. उसके पिता जैसा उसकी मां के साथ करेंगे, वो वैसे ही आगे जाकर करेगा. रानी ने कहा कि अगर मां के साथ पिता का बिहेवियर अच्छा होगा, तो वो समाज की सभी लड़कियों के साथ अच्छा बिहेव करेगा.
रानी ने शेयर किया किस्सा
अपनी बात को जारी रखते हुए रानी ने कहा कि ये सब हमारे घर से ही शुरू होता है. इसके आगे रानी ने अपने बचपन का भी एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि अपनी लाइफ में उन्होंने बस एक बार किसी को थप्पड़ मारा है. रानी ने कहा कि एक लड़के को उसके बिहेवियर के लिए उन्होंने सबक सिखाया था. हालांकि, उसके अलावा बाकी लड़के उनके दोस्त थे.
ट्रोलर्स के निशाने पर रानी
रानी ने आगे हंसते हुए कहा कि अब मेरे पति से ये ना पूछना कि मैं उनके साथ घर पर क्या करती हूं? अब रानी के महिलाओं को पुरुषों पर घर पर चिल्लाने का बयान देना भारी पड़ गया है. जैसे ही लोगों ने एक्ट्रेस के इंटरव्यू को सुना, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स का माथा ठनक गया और इंटरनेट यूजर्स ने रानी को तरह-तरह की बातें सुनाना शुरू कर दिया.
कब रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’?
इसके अलावा अगर रानी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस फिल्म को 30 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले रानी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा मेकर्स को अपकमिंग फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनकी पूर्व पीएम से थी दोस्ती, कभी नाले के पाइप में बिताई रातें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines