Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखती हैं. एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात भी नहीं करती हैं. समय-समय पर रानी को एयरपोर्ट पर देखा जाता है. हाल ही में रानी मुखर्जी को फिर से एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान के उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, लेकिन एक वीडियो में वो पैपराजी के कैमरों को चेक करती नजर आ रही हैं. आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहले एक्ट्रेस ने खुद पैप्स के कैमरे के सामने पोज किया और फिर कैमरा चेक. आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है?
एयरपोर्ट पर नजर आईं रानी
दरअसल, रानी मुखर्जी को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान रानी ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस दौरान रानी ने पैपराजी के कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और स्माइल करती नजर आईं, लेकिन फिर एक्ट्रेस ने पैपराजी के कैमरे चेक किए.
कैमरा किया चेक
इंटरनेट पर रानी के जो वीडियोज सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अच्छे मूड़ में हैं और पोज दे रही हैं, लेकिन फिर एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी कार में जैसे ही बैठने लगती हैं, तो वो पैप्स को फोटो के लिए मना करती हैं और तुरंत ही अपनी कार से बाहर आकर कैमरा चेक करती हैं.
प्राइवेसी का ध्यान रखती हैं रानी
जैसे ही रानी कैमरा चेक करती हैं, तो पैप्स से पूछती हैं कि बच्ची का फोटो तो नहीं लिया ना. इस पर पैप्स एक्ट्रेस को मना कर देते हैं. हाल ही में जब रानी को एयरपोर्ट पर देखा गया, तो इस दौरान उन्हें लेने उनकी बेटी आदिरा आई थीं. ये तो सभी जानते हैं कि रानी अपनी बेटी को लेकर बेहद सख्त रहती हैं और उसकी प्राइवेसी का ध्यान रखती हैं.
2015 में हुआ था बेटी जा जन्म
बता दें कि रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की बेटी का नाम आदिरा चोपड़ा है. जी हां, रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से अप्रैल 2014 में शादी की थी. दोनों ने इटली में प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे को अपनाया था. इस शादी में कपल के करीबी और परिवारवाले ही शामिल हुए थे. इसके बाद साल 2015 में उनकी बेटी आदिरा का जन्म हुआ था. रानी ने हमेशा ही अपनी बेटी को कैमरों से दूर रखा है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कौन होगा शो का होस्ट, कंटेस्टेंट्स की रेस लिस्ट में किसका-किसका नाम?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines