Randeep Hooda, Lin Laishram Welcomes Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर बड़ी खुशखबरी आई है. कपल के घर लक्ष्मी आई है. जी हां, लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है और रणदीप बेटी के पिता बन गए हैं. इसकी जानकारी खुद रणदीप ने एक पोस्ट शेयर करके दी है. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखाई है.
रणदीप ने शेयर किया पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में अभिनेता ने दो फोटो शेयर की है. पहली तस्वीर में रणदीप हुड्डा के पापा नजर आ रही हैं, जिनकी गोद में उनकी नन्हीं-सी पोती नजर आ रही हैं. साथ ही दूसरी पोस्ट में एक्टर ने अपनी बेटी के नन्हे से हाथ की फोटो शेयर की है.
रणदीप ने लिखा खास कैप्शन
इस पोस्ट को शेयर करते हुए रणदीप ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है. रणदीप ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि दादा और पोती को जन्मदिन की बहुत बधाई. आज जब मैं पिता बना हूं, पापा, आपके प्रति मेरा प्यार और भी गहरा हो गया है और सबसे जरूरी बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी प्यारी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई
रणदीप का ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई बेहद खुश है और सभी रणदीप और लिन को बधाई दे रहे हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कपल को बधाई भरे कमेंट्स किए हैं. सोशल मीडिया पर रणदीप का ये पोस्ट आते ही छा गया है और हर कोई इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहा है.
2023 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी. कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. अब कपल की शादी के दो साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी है और वो माता-पिता बने हैं. पेरेंट्स बनने के बाद कपल भी फूला नहीं समा रहा है और अपनी बेटी के आने से दोनों ही बेहद खुश हैं.
यह भी पढ़ें- ‘विजय हमेशा मेरे लिए बहुत खास…’, Trisha Krishnan का पुराना बयान वायरल
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
19 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
23 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
1 day agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines