हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'नाम छोटा, मतलब बड़ा…', Randeep Hooda ने बेटी को दिया ऐसा नाम, मतलब जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह’

Randeep Hooda Reveals Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि कपल ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है?

विज्ञापन
Randeep Hooda, Lin Laishram. image credit- Social Media

Randeep Hooda Reveals Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम कुछ ही दिन पहले पेरेंट्स बने हैं. इस बीच अब कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक भी शेयर की है. आइए जानते हैं कि रणदीप ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है?

कपल ने पोस्ट किया शेयर

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हमारी दुनिया का एक नया आधार, न्योमिका हुड्डा- दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश के समान असीम. पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट में लिन लैशराम बेटी को सीने से लगाए और गोद में उठाए नजर आ रही हैं.

वॉइस नोट में क्या?

इस पोस्ट की एक और खास बात ये है कि इसमें रणदीप और लिन ने अपनी बेटी का नाम लेते हुए एक वॉइस नोट भी शेयर किया है. वहीं, अब इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं. हर कोई नन्ही परी की झलक देखकर उस पर प्यार लुटाए बिना नहीं रह पा रहा है.

विज्ञापन

क्या है ‘न्योमिका’ का मीनिंग?

इसी के साथ रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी ‘न्योमिका’ के नाम के मीनिंग की बात करें तो ‘न्योमिका’ का मतलब है ईश्वरीय कृपा (भगवान का आशीर्वाद), आजादी (स्वतंत्रता और खुलापन दर्शाता है) और आसमान की तरह असीम (आकाश की तरह अनंत संभावनाओं का प्रतीक).

10 मार्च को शेयर की थी गुडन्यूज

गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च को फैंस के साथ शेयर किया था कि वह एक बेटी के पिता बन गए हैं. इस दौरान एक्टर ने दो तस्वीरें भी शेयर की थीं. एक फोटो में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी नजर आ रही थी और दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे थे. इस पोस्ट पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था और इसे बेहद पसंद किया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘नीली आंखे और लंबी हाइट…’, Akshay Kumar के बेटे Aarav को देख सब हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola