Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसका उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में रणबीर कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक कई लोगों को आमंत्रित किया गया है, वहीं अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम (Randeep Hooda-Lin Laishram) का भी नाम जुड़ गया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी लिन लैशराम को कार्ड के साथ पोज देते देखा जा सकता है। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, राम-राम। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, सनी देओल, अजय देवगन, प्रभास, दीपिका चिखलिया, आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ, यश और जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली, और निर्माता महावीर जैन शामिल होंगे।
रिपोर्टों से पता चलता है कि पवित्र मंदिर के जमीनी स्तर के काम का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होने वाला है। मंदिर परिसर में राम लला की मूर्ति स्थापित करने के भव्य समारोह में माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें-Fighter Song Review: फाइटर प्लेन उड़ाने वाले जांबाजों में दिखी कॉलेज जैसी नादानी
7000 मेहमानों को किया गया आमंत्रित
भव्य उद्घाटन से पहले, अनुष्ठानों और कार्यक्रमों की एक सीरीज 16 जनवरी को शुरू होगी। इस कार्यक्रम के लिए 4000 साधुओं और संतों सहित देश के सभी हिस्सों से लगभग 7000 मेहमानों को भी इनवाइट मिला है। भक्तों को कुबेर टीला और यात्री सुविधा केंद्र जाने की पर्मिशन मिलेगी। उद्घाटन के दौरान रामलला की सेवा वर्तमान पुजारी ही करेंगे।
विराट कोहली भी आएंगे नजर
बता दें, मंदिर ट्रस्ट की तरफ से इनवाइट किए जाने वाले लोगों की 7000 लोगों की लिस्ट में संचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, गौतम अडाणी का भी नाम जुड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines