Ramayana US Promotion: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर खूब बातें सुनने को मिल रही है. हाल ही में फिल्म का गाना भी रिलीज हुआ था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था. इस बीच अब फिल्म का विदेश में प्रमोशन भी शुरू हो गया है, लेकिन यूजर्स के मन में एक सवाल उठ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या है?
साईं पल्लवी नहीं आई नजर
दरअसल, फिल्म की स्टारकास्ट लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही है. हाल ही में ‘रामायण’ के एक्टर्स इंटरनेशनल प्रमोशन कैंपेन में भी नजर आए थे, लेकिन इस दौरान फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस साईं पल्लवी नजर नहीं आईं, जिसके बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ गए.
साईं इस प्रमोशन से गायब क्यों रहीं?
इतना ही नहीं बल्कि इसको लेकर अब Reddit पर लोग सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर साईं इस प्रमोशन से गायब क्यों रहीं? लोगों का सवाल है कि साई पल्लवी कहां है? फिल्म के यूएस प्रमोशन में साई के नजर ना आने के बाद कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या जानबूझकर साई को प्रमोशन से दूर रखा जा रहा है, जिससे रणबीर कपूर को ज्यादा फोकस मिल सके.
क्या बोले यूजर्स?
साथ ही कुछ लोगों का ये भी कहना है कि साई पल्लवी शायद मणि रत्नम की फिल्म ‘इंजी वेल्लम’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसलिए वो फिल्म के विदेश प्रमोशन में शामिल नहीं हो पाई. हालांकि, इसको लेकर मेकर्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. इसको लेकर रेडिट पर एक पोस्ट भी सामने आया है.
रेडिट पर हो रही चर्चा
रेडिट पर सामने आए पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है कि जब फिल्म फ्लॉप होगी तो सारा क्रेडिट साई को मिलेगा, चिंता मत करो. एक अन्य यूजर ने उनकी तुलना शरवरी की फिल्म अल्फा से करते हुए लिखा कि दोनों ही फीमेल स्टार्स हैं, लेकिन कम चर्चित स्टार को ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, एक यूजर ने मजाक में लिखा है कि क्योंकि रामजी सारा क्रेडिट ले जाएंगे. इस तरह लोगों ने अपने रिएक्शन इस पर दिए हैं.
कुछ लोगों ने किया साई पल्लवी का बचाव
साथ ही कुछ लोगों ने साई पल्लवी का बचाव भी किया है. एक यूजर ने लिखा है कि वो इस समय मणि रत्नम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, हर वक्त इतनी नफरत क्यों? वहीं, दूसरे ने कहा कि साई पल्लवी मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग में बिजी हो सकती हैं और संभव है कि वो रामायण के भारत में होने वाले प्रमोशन में बाकी कास्ट के साथ शामिल हों.
यह भी पढ़ें- क्या दिसंबर में शादी करने वाले हैं Samay Raina और Medha Shankr? वायरल पोस्ट देख लोगों के मन में उठे सवाल
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
4 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
19 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines