Ramayana Clash With Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि फिल्म के लिए ओपनिंग आसान नहीं होगी क्योंकि 4000 करोड़ी ‘रामायण’ का सामना 28 हजार करोड़ी फ्रेंचाइज ‘गॉडजिला’ की नई फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होने वाला है.
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होगी टक्कर
दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी. भले ही एक देसी और दूसरी विदेशी फिल्म है, लेकिन विदेशों में प्रीमियम IMAX स्क्रीन्स के लिए दोनों फिल्मों के बीच खूब तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और इसका सीधा असर इनकी कमाई पर पड़ेगा. दिवाली से दो दिन पहले फिल्म ‘रामायण’ रिलीज की जाएगी और उसी समय ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करेगी.
कैसे कमाई करेगी ‘रामायण’?
फिल्म ‘रामायणम्’ की सीधी टक्कर ताकाशी यामाजाकी की ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से है, जो पहले ही 6 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज का ऐलान कर चुकी है. ऐसे में अब नमित मल्होत्रा की फिल्म कैसे कमाई करेगी ये बड़ा सवाल है क्योंकि साल 2026 की बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है, जो इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद लाइफटाइम 1,149.30 करोड़ रुपये का ही नेट कलेक्शन कर पाई थी.
ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी
ऐसे में अब फिल्म ‘रामायणम्’ को विदेशी बाजार का सहारा लेना ही पड़ेगा. भारत में फिल्म को भले ही तगड़ा रिस्पॉन्स मिले, लेकिन इसके विदेशी कलेक्शन पर हर किसी की नजर होगी क्योंकि वहां इसका सामना ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से है, जो एक बड़ा खतरा बन सकती है क्योंकि यह एक ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी है, जिसकी अब तक 40 फिल्में रिलीज हुई हैं.
फिल्म ‘रामायणम्’ के लिए चुनौती
गौरतलब है कि फ्रेंचाइज की पिछली फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ लगभग 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी. इसने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था. ऐसे में अब इसकी अगली किश्त फिल्म ‘रामायणम्’ के सामने पहाड़ की तरह खड़ी है.
यह भी पढ़ें- ‘फिल्म देखने के बाद…’, Batwara 1947 की रिलीज से पहले Sunny Deol ने फैंस से क्या कहा?
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
24 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines