हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ramayana के पहले गाने को 5 घंटे में मिले इतने व्यूज, लोगों के दिलों पर छाया Jai Jai Ram

Ramayana First Song Jai Jai Ram Views: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों के दिलों को छू गया. आइए जानते हैं कि फिल्म के गाने को कितने व्यूज मिले हैं?

विज्ञापन
फिल्म 'रामायण' के पहले गाने को कितने व्यूज? image credit- YouTube (@tseries )

Ramayana First Song Jai Jai Ram Views: बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म ‘रामायण’ को इसी दिवाली पर रिलीज किया जा रहा है. इस बीच अब गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला गाना रिलीज कर दिया है, जो आते ही फैंस और यूजर्स के दिलों को छू गया है. गाने को रिलीज हुए पांच घंटे हो गए हैं. आइए जानते हैं कि पांच घंटों में इस गाने को कितने व्यूज मिले हैं?

‘जय जय राम’ को मिले इतने व्यूज

फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ आज 14 सितंबर को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. फिल्म का ये गाना लोगों को बेहद पसंद आया है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को रिलीज हुए पांच घंटे हो चुके हैं. पांच घंटों में इस गाने को 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म के इस गाने को पांच घंटों में 3 मिलियन लोगों ने देखा और सुना है.

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने दी आवाज

वहीं, अगर इस गाने की बात करें तो मेकर्स ने इसे ‘जय जय राम’ आरती बताया है. ‘जय जय राम’ आरती के बोल श्री राम की करुणा, संरक्षण और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाते हैं. ‘जय जय राम’ को ए. आर. रहमान द्वारा संगीतबद्ध किया गया है और डॉ. कुमार विश्वास द्वारा रचित है. वहीं, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने ‘रामायण’ के इस गाने को अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

इसी के साथ अगर फिल्म की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया गया है. फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा रहा है और फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश लंकेश और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आने वाले हैं.

मोटे बजट में बनाई जा रही फिल्म

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को बेहद बड़े बजट में बनाया जा रहा है. फिल्म के दोनों पार्ट्स पर मेकर्स ने 4000 करोड़ रुपये का मोटा खर्चा किया है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इतने बड़े बजट की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? साथ ही ये भी देखने वाली बात होगी कि फिल्म का पहला पार्ट कैसी ओपनिंग करता है, जिसका पता अब फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा. अब हर किसी को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. मेकर्स को भी फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh के बाद अब इस संत की कहानी पेश करेंगे मेकर्स, पोस्टर के साथ किया ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola