हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एनिमल की सफलता के बाद अब श्री राम बनेंगे Ranbir, पहले इन 5 कलाकारों ने प्ले किया था रोल

Ranbir Kapoor Next Project: रणबीर कपूर अब जल्द ही नितीश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में राम का रोल प्ले करेंगे, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होगी।

विज्ञापन
image credit-instagram

Ranbir Kapoor Next Project: एनिमल की कामयाबी से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को खूब सुर्खियां मिल रही हैं। ये फिल्म अपनी जबरदस्त कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, और अब तक 700 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए रणबीर को खूब सराहा जा रहा है। वहीं रणबीर अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं। नितीश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ उनका अगला प्रोजेक्ट है। रणबीर इस फिल्म में राम की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर से पहले ऐसे कई कैरेक्टर हैं, जिन्होंने फिल्म में राम का रोल प्ले किया था, इनमें प्रभास, गुरमीत चौधरी, जीतेंद्र, अरूण गोविल का नाम शामिल है।

2024 में शुरू होगी ‘रामायण’ की शूटिंग

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खूब सारी चर्चाएं हो रही है। एक एक्स यूजर की कुछ ही दिनों पहले रणबीर कपूर से भेंट हुई थी। ये भेंट एयरपोर्ट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच ‘रामायण’ को लेकर बातचीत भी हुई थी। बाद में यूजर ने इस बारे में एक्स पर लोगों के साथ जानकारी साझा की।

इस यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया कि ‘इमिग्रेशन वाली कतार में रणबीर कपूर के आगे खड़ा होना और एनिमल के साथ ही उनके आगामी क्रेजी प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत करना मानो कुछ इस तरह का था जैसे मैंने इस बॉम्बे ट्रिप के लिए साइन अप किया था। और कितना प्यारा लड़का है!’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Lookback 2023: इस साल इन सेलेब्स ने लगाए कोर्ट के चक्कर

‘ये तो धमाका ही हो गया’

यूजर ने अपनी दूसरे पोस्ट में बताया कि ‘वाह, ये तो धमाका ही हो गया! सभी के सवालों का जवाब देते हुए रणबीर ने बताया कि ‘रामायण’ की शूटिंग गर्मियों की शुरू होगी। मुझे नहीं लगता कि मुझे इससे अधिक कुछ साझा करना चाहिए, लेकिन स्टार कास्ट कतई क्रेजी है। वाह, #बॉलीवुड सच में 2023 से इसे अगले स्तर पर ले जा रहा है।’

विज्ञापन

साई पल्लवी बनेंगी सीता

‘रामायण’ में जहां रणवीर कपूर राम की मुख्य भूमिका में होंगे, वहीं साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी। केजीएफ स्टार यश भी इस ‘रामायण’ में नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि उन्हें रावण का रोल दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल भी हनुमान जी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। अभिनेताओं की कास्टिंग के संदर्भ में फैंस को इस फिल्म के निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का फिलहाल इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola