Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म ‘रामायण’ को वर्ल्डवाइड स्क्रीन एक्स (ScreenX) सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा इसे 4DX थिएटर्स में भी रिलीज जा रहा है. आइए जानते हैं कि ये क्या होता है?
ऐसे रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’
दरअसल, फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. प्राइम फोकस स्टूडियोज ने फिल्म को लेकर जानकारी दी है कि इस फिल्म को दुनियाभर में स्क्रीन एक्स वाले थिएटर्स और 4DX थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. साथ ही ऐसा करने वाली ये फिल्म भारत की पहली फिल्म बनने वाली है.
कोई भी इंडियन फिल्म ऐसे रिलीज नहीं हुई
जानकारी की मानें तो फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने CJ 4DPLEX के साथ इसके लिए डील कर ली है. इस डील के तहत दुनियाभर में ScreenX और 4DX के करीब 1300 सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा. ‘रामायण‘ से पहले भारत की कोई भी फिल्म ScreenX फॉर्मेट वाले सिनेमाघर में नहीं चलाई गई है, जो इस फिल्म के लिए बड़ी बात है.
क्या होती है ScreenX?
वहीं, अगर ScreenX की बात करें तो आसान भाषा में इसे समझें तो आम थिएटर में आपको सिर्फ सामने की स्क्रीन पर फिल्म दिखाई देती है, यानी जो पर्दा सामने होता है, लेकिन ScreenX के मामले में पर्दे का दायरा दाएं और बाएं तक फैल जाता है यानी सामने के अलावा आपके दोनों तरफ भी फिल्म चलती है और इससे देखने का दायरा 270 डिग्री तक बढ़ जाता है.
साइड की दीवारों पर दिखेंगे सीक्वेंस
हालांकि, इसमें भी ऐसा नहीं होता है कि पूरी फिल्म ही आप 270 डिग्री में देखते हैं. ‘रामायण’ के सेलेक्टेड सीक्वेंस ही आपको सामने के अलावा दोनों साइड की दीवारों पर दिखाई देंगे. जानकारी की मानें तो, इसके लिए खास तौर पर तैयार किए गए कुछ सीक्वेंस को ही साइड की दीवारों पर दिखाया जाएगा.
क्या होता है 4DX?
वहीं, अगर 4DX की बात करें तो स्क्रीन एक्स में जहां पर्दा दाएं और बाएं तक फैल जाता है, तो वहीं 4DX एक अलग ही अनुभव देने के लिए बना है. इसमें हिलने डुलने वाले सीट होती हैं. साथ ही इनवायरमेंटल इफेक्ट्स सीन के साथ जोड़े जाते हैं, जिससे आपको जो स्क्रीन पर चल रहा है, वैसा ही रियल लाइफ में भी महसूस होता है.
4DX तकनीक के साथ बनी ‘रामायण’
बता दें कि इसमें फिल्म के सीक्वेंस के हिसाब से 4DX थिएटर में मूवमेंट, वाइब्रेशन, हवा, पानी, बर्फ, खुशबू और लाइटिंग जैसे इफ़ेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है और फिल्म ‘रामायण’ के सीक्वेंसेस को 4DX तकनीक के साथ तैयार किया गया है.
यह भी पढ़ें- कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ग्रीस में करने वाले हैं शादी! जल्द मिलेगी गुड न्यूज
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 days ago'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines