Ranbir Kapoor Cake Cutting case: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के खिलाफ सनातान धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। उनके खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस मामले पर आगे की कार्रवाई जारी है। शिकायतकर्ता के वकील से पूछा गया है कि क्या रणबीर को इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए कि नहीं? इसको लेकर वकील ने अपना बयान दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर को केक पर शराब डालते हुए और उस पर आग लगाते हुए देखा गया है । साथ ही आग लगाते हुए रणबीर कपूर ने ‘जय माता दी’ (Jai Mata Di) का नारा भी लगाया।
‘केक में डाली गई शराब’
इस वजह से रणबीर कपूर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रणबीर के खिलाफ दर्ज शिकायत में आरोप है कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने जानबूझकर केक में नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया और ‘जय माता दी’ कहा। शिकायत में ये भी कहा गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का ऐलान करने से पहले अग्नि देवता का नाम लिया जाता है। रणबीर कपूर और उनके परिवार के पास इस बात की जानकारी थी, लेकिन तब भी उन्होंने केक में शराब डालकर जय माता दी के नारे लगाए और सनातन धर्म की भावनाओं को आहत किया है।
रणबीर से माफी मांगने की अपील
बता दें, शिकायतकर्ता संजय तिवारी ने वकील आशीष रॉय और पंकज मिश्रा के जरिए ये शिकायत दर्ज की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संपर्क करने पर वकील आशीष रॉय ने कहा, “हमने घाटकोपर पुलिस में मामला दर्ज कराया है और मामला दर्ज होने के बाद हमने उनके साथ बैठक की है।” इसके बाद शिकायतकर्ता ने बताया, जब वकील से पूछा गया कि रणबीर को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए कि नहीं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि वो माफी मांगे और अगर वो ऐसा करते हैं तो बहुत अच्छा है।
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
33 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
12 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
20 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
22 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
1 day agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines